Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Sep, 2025 ♦ 5:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»TMC नेता महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में रचाई गुपचुप शादी, BJD नेता बने जीवनसाथी
    ट्रेंडिंग

    TMC नेता महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में रचाई गुपचुप शादी, BJD नेता बने जीवनसाथी

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महुआ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेजतर्रार नेता और पूर्व लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार राजनीतिक बयान या संसद विवाद नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। महुआ मोइत्रा ने बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता और पुरी से लोकसभा सांसद रहे पिनाकी मिश्रा से गुपचुप शादी कर ली है।

    सामने आई तस्वीर

    ‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह विवाह समारोह जर्मनी में बेहद निजी रूप से संपन्न हुआ। सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर में महुआ मोइत्रा पारंपरिक परिधान और सोने के गहनों में सजी नजर आ रही हैं, उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान है। इस तस्वीर ने दोनों नेताओं के बीच हुए इस गुप्त विवाह की पुष्टि कर दी है। हालांकि, अभी तक न तो महुआ मोइत्रा और न ही पिनाकी मिश्रा की ओर से आधिकारिक पुष्टि की गई है। TMC और BJD, दोनों ही पार्टियों ने इस पर चुप्पी साध रखी है।

    महुआ मोइत्रा का निजी जीवन रहा है चर्चा में

    महुआ मोइत्रा की निजी जिंदगी पहले भी विवादों और चर्चाओं में रही है। उन्होंने पहले डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से शादी की थी, जो बाद में तलाक में बदल गई। इसके बाद वे वकील जय अनंत देहाद्रई के साथ रिश्ते में रहीं, जिसे उन्होंने बाद में “धोखा खाया प्रेमी” बताया था।

    विवादों से रहा नाता

    महुआ का पहला लोकसभा कार्यकाल भी विवादों से अछूता नहीं रहा। उन पर आरोप लगे कि उन्होंने उद्योगपति गौतम अडाणी के खिलाफ एक प्रतिद्वंद्वी कारोबारी के कहने पर सवाल उठाए थे। नवंबर 2023 में संसद से निष्कासन की कार्यवाही के दौरान उन्होंने ‘द गार्जियन’ को दिए इंटरव्यू में कहा था, “मर्दों के मामले में मेरी पसंद बहुत खराब है।”

    Also Read : बिहार में आरक्षण पर गरमाई सियासत : तेजस्वी यादव ने CM को लिखा पत्र, आंदोलन की दी चेतावनी

    Biju Janata Dal BJD Breaking news Lok Sabha MP Mahua Moitra Mahua Moitra personal life Mahua Moitra wedding personal life Pinaki Mishra Pinaki Mishra Mahua Moitra political news Puri MP secret wedding TMC Trinamool Congress गुपचुप शादी टीएमसी ताजा खबर तृणमूल कांग्रेस निजी जिंदगी पिनाकी मिश्रा पिनाकी मिश्रा महुआ मोइत्रा पुरी सांसद बीजू जनता दल बीजेडी महुआ मोइत्रा महुआ मोइत्रा की शादी महुआ मोइत्रा पर्सनल लाइफ राजनीतिक खबर लोकसभा सांसद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article800 करोड़ GST घोटाले में आरोपी विक्की भालोटिया की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 11 जून को
    Next Article बिहार का ये रेलवे स्टेशन जल्द दिखेगा नए रूप में

    Related Posts

    जमशेदपुर

    बंगाल से लौटे सीएम हेमंत सोरेन, बहरागोड़ा में हुआ पारंपरिक स्वागत

    September 6, 2025
    जमशेदपुर

    जीएसटी से हो रहे नुकसान की भरपाई करे केंद्र : वित्त मंत्री

    September 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम के बड़े बकाएदारों के बैंक अकाउंट होंगे फ्रीज, बॉडी वारंट भी होगा जारी

    September 6, 2025
    Latest Posts

    बंगाल से लौटे सीएम हेमंत सोरेन, बहरागोड़ा में हुआ पारंपरिक स्वागत

    September 6, 2025

    जमशेदपुर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    September 6, 2025

    जीएसटी से हो रहे नुकसान की भरपाई करे केंद्र : वित्त मंत्री

    September 6, 2025

    रांची नगर निगम के बड़े बकाएदारों के बैंक अकाउंट होंगे फ्रीज, बॉडी वारंट भी होगा जारी

    September 6, 2025

    SP की पहल पर जामताड़ा में खुला पुलिस संयुक्त नियंत्रण केंद्र, मंत्री इरफान बोले- क्राइम कंट्रोल के लिए पूरी होगी हर जरूरत

    September 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.