Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»पीएम मोदी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे आसियान शिखर सम्मेलन में
    देश

    पीएम मोदी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे आसियान शिखर सम्मेलन में

    Team JoharBy Team JoharOctober 23, 2025No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से मलेशिया में शुरू हो रहे 47वें आसियान शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वे मोदी के फैसले का सम्मान करते हैं।

    यह सम्मेलन 26 से 28 अक्टूबर तक मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित होगा। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई बातचीत में भारत-मलेशिया संबंधों को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

    अनवर इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझे अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया, जिसमें मलेशिया-भारत संबंधों को और अधिक रणनीतिक और व्यापक स्तर पर ले जाने पर चर्चा हुई।”

    विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पीएम मोदी पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) में भी भाग लेंगे या नहीं। हालांकि, मलेशियाई मीडिया के अनुसार मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग और अन्य नेताओं के साथ इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

    आसियान में 10 देश शामिल हैं  इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया। भारत और आसियान के बीच हाल के वर्षों में व्यापार, निवेश, सुरक्षा और रक्षा सहयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

    आसियान-भारत संवाद संबंध 1992 में शुरू हुए थे, जो 2012 में रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी 2014 से लगातार इन शिखर सम्मेलनों में भाग लेते रहे हैं, सिवाय 2022 के नोम पेन्ह सम्मेलन के, जिसमें वे शामिल नहीं हो सके थे।

    16वां और 17वां ईएएस क्रमशः वियतनाम (2020) और ब्रुनेई (2021) में ऑनलाइन आयोजित हुआ था, जबकि 2023 में इंडोनेशिया और 2024 में लाओस में आयोजित सम्मेलनों में मोदी ने भाग लिया था।

     

    अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन अनवर इब्राहिम आसियान शिखर सम्मेलन कुआलालंपुर डोनाल्ड ट्रंप दक्षिण पूर्व एशिया पीएम मोदी पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन भारत-आसियान संबंध भारत-मलेशिया संबंध मलेशिया रणनीतिक साझेदारी ली कियांग वर्चुअल भागीदारी विदेश मंत्रालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछठ पूजा को लेकर हरियाणा से बिहार के लिए विशेष AC बस सेवा शुरू, प्रवासियों को मिलेगी राहत
    Next Article रांची में शुरू हो रही चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, छह देशों के एथलीट दिखाएंगे दम

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती, अंबानी-अडानी समूह से जुड़ी मीडिया कंपनियां भी शामिल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026

    झारखंड : बोकारो स्टील प्लांट में फिर नहीं चलेगी गेटबंदी, हाईकोर्ट ने कहा – दोबारा बवाल हुआ तो पहले ही एक्शन ले प्रशासन

    October 28, 2026

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.