Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IND vs AUS: भारत का स्कोर 5 ओवर में 14/0, ओपनर्स टिके क्रीज पर
    खेल-सिनेमा

    IND vs AUS: भारत का स्कोर 5 ओवर में 14/0, ओपनर्स टिके क्रीज पर

    Team JoharBy Team JoharOctober 23, 2025No Comments2 Mins Read11
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।टीम इंडिया ने 5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 14 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। तीसरे ओवर में गिल ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर शानदार कवर ड्राइव लगाकर अपना खाता खोला। इसी ओवर में रोहित शर्मा रनआउट होने से बाल-बाल बचे।

    तीसरे ओवर की एक गेंद पर गिल ने बैकवर्ड पॉइंट की ओर शॉट खेला। नॉन-स्ट्राइक एंड से रोहित रन लेने के लिए आगे बढ़े, लेकिन गिल ने मना कर दिया। इस बीच मिचेल ओवेन ने डायरेक्ट थ्रो मारा, पर रोहित समय रहते क्रीज में लौट आए।

    पहला ओवर स्टार्क ने डाला था, जिसमें सिर्फ एक रन बना। रोहित ने आखिरी गेंद पर रन लेकर भारत का खाता खोला।

    ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में तीन बदलाव

    ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछली प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं। एडम जैम्पा और एलेक्स कैरी की टीम में वापसी हुई है। बाएं हाथ के स्पिनर मैट कुहनेमैन को इस मैच में बाहर बैठाया गया है। जैम्पा अपने बच्चे के जन्म के बाद टीम में लौटे हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को जोश फिलिप की जगह मौका मिला है। तेज गेंदबाज नाथन एलिस को आराम दिया गया है और उनकी जगह जेवियर बार्टलेट को शामिल किया गया है।

    भारत की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

    ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कॉनोली, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।

     

    IND vs AUS 2nd ODI इंड वर्सेज ऑस एडम जैम्पा एडिलेड ओवल एलेक्स कैरी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम क्रिकेट न्यूज़ टीम इंडिया भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया भारतीय क्रिकेट टीम मिचेल मार्श मिचेल स्टार्क रोहित शर्मा लाइव स्कोर वनडे सीरीज विराट कोहली शुभमन गिल स्पोर्ट्स अपडेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव 2025 : BJP के शीर्ष नेता आज से मैदान में, PM मोदी, नड्डा और शाह करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां
    Next Article छठ पूजा को लेकर हरियाणा से बिहार के लिए विशेष AC बस सेवा शुरू, प्रवासियों को मिलेगी राहत

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    16 सितंबर 1973 : रांची में उठा वो पर्दा, जिसने अशोक साहू को बना दिया ‘अशोक पागल’

    September 16, 2026
    खेल-सिनेमा

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नेशनल गेम्स में 2.29 करोड़ एडवांस का मामला, सीबीआई केस में ट्रांसपोर्ट कारोबारी को मिली अग्रिम जमानत

    September 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    Latest Posts

    16 सितंबर 1973 : रांची में उठा वो पर्दा, जिसने अशोक साहू को बना दिया ‘अशोक पागल’

    September 16, 2026

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.