Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 11 हजार पुलिस पदाधिकारी व जवान 24 घंटे रखेंगे निगरानी
    झारखंड

    विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 11 हजार पुलिस पदाधिकारी व जवान 24 घंटे रखेंगे निगरानी

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2025Updated:July 5, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    श्रावणी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : देवघर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में मात्र अब 5 दिन बचे है। कावड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन हर स्तर पर तैयारियां पूरी कर चुका है। मेले में किसी तरह की समस्या कावड़ियों को न हो, इसके मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। देवघर और बासुकीनाथ मिलाकर कुल 11024 पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की तैनाती हुई है। इसमें देवघर में 8704 पुलिस पदाधिकारी और जवान की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसमें 96 इंस्पेक्टर, 750 एसआई ओर एएसआई, 1101 सशस्त्र बल, 5473 लाठीबल, 434 महिला लाठीबल, एसाल्ट ग्रुप, बीडीएस, श्वान दस्ता, आंसू गैस दस्त, एटीएस हिट टीम शामिल है। जबकि दुमका में 2320 पुलिस पदाधिकारी और जवान की प्रतिनियुक्ति की गई है. 8 जुलाई से 10 अगस्त तक के लिए इनकी प्रतिनियुक्ति की गई है.

    सुरक्षा के मद्देनजर कई जगहों को खोला गया है अस्थाई थाना

    देवघर में लाखों की भीड़ को देखते हुए कई जगह पर अस्थाई थाना भी खोला गया है। अस्थाई थाना का निगरानी का जिम्मा डीएसपी रैंक के अधिकारी को दिया जाएगा। वाहनों के भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात थाना भी खोला गया है। तय रूठ पर वाहनों का परिचालन हो इसके लिए कई जगह बैरियर और ड्रॉप गेट बनाया गया है। कंट्रोल रूम से भी यातायात व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। देवघर एसपी अजित पीटर डुंगडुंग ने इसको लेकर हर स्तर पर प्लानिंग की तैयारी कर चुके है।

    रेल मार्ग की सुरक्षा में तैनात होंगे 1215 जवान

    देवघर और दुमका में आगामी एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले के मद्देनजर रेल मार्ग की जिम्मेदारी आरपीएफ और जीआरपी के हवाले है। आरपीएफ के 125 और जीआरपी के 1090 अधिकारी व जवानों की तैनाती की गई है। चौबीस घंटे पटरियों की निगरानी का जिम्मा आरपीएफ को सौंपा गया है। जसीडीह स्टेशन पर 50 अतिरिक्त कैमरा लगाया जाएगा, ताकि भीड़ की निगरानी की जा सकें। कंट्रोल रूम से इंस्पेक्टर के साथ आरपीएफ के जवान भी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।

    Also Read : नामी उद्योगपति की पटना में गो’ली मा’रकर ह’त्या

    11 thousand police officers and jawans will keep vigil 24 hours a day 11 हजार पुलिस पदाधिकारी व जवान 24 घंटे रखेंगे निगरानी Baba Baidyanath Dham Baidyanath Temple Deoghar Deoghar Mela District Administration Hindu festival jharkhand Kanwar Yatra Kanwar Yatra 2025 Kanwariyas. Religious Fair Sawan Mela Security Arrangements Shravani Mela Tight security arrangements in the world famous Shravani fair कावड़ यात्रा कांवड़ यात्रा 2025 कांवड़िया जिला प्रशासन झारखंड देवघर देवघर मेला धार्मिक मेला बाबा बैद्यनाथ धाम बैद्यनाथ मंदिर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम श्रावणी मेला सावन मेला सुरक्षा व्यवस्था हिंदू त्योहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में बेकाबू कार गंगा में समाई, नाव चालकों ने ऐसे बचाई दंपति की जान
    Next Article PM नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना पहुंचे, द्विपक्षीय सहयोग पर करेंगे बातचीत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.