Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»तीन साल के मासूम की इलाज के दौरान मौ’त, गुस्साए लोगों ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला
    जोहार ब्रेकिंग

    तीन साल के मासूम की इलाज के दौरान मौ’त, गुस्साए लोगों ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मासूम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा में शुक्रवार को एक दुखद घटना घटी, जब तीन साल के मासूम अंशु साव पिता शंटू साव की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। लोगों का कहना है कि सही इलाज न मिलने के कारण यह घटना हुई। इस खबर ने पूरे शहर में गुस्सा और आक्रोश पैदा कर दिया।

    स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन

    मासूम की मौत के बाद लोग शहर के चंचला माता मंदिर चौक पर इकट्ठा हुए और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्था की मांग की और स्पष्ट किया कि लचर स्वास्थ्य सेवाओं की वजह से यह हादसा हुआ।

    उपायुक्त से मुलाकात और ज्ञापन

    शहर के लोगों ने उपायुक्त रवि आनंद से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सदर अस्पताल में 24 घंटे बाल रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। लोगों का कहना है कि जामताड़ा एक पिछड़ा इलाका है और यहां के लोग बड़े शहरों में इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए स्थानीय अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति जरूरी है।

    लोग बोले, स्वास्थ्य व्यवस्था अभी भी लचर

    जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने ही बच्चे को इलाज के अभाव में दम तोड़ते देखा, जो बेहद दुखद है। आकाश साव ने कहा कि जामताड़ा को जिला बने 26 साल हो गए, लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था अब भी कमजोर है। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए न तो आईसीयू की सुविधा है और न ही विशेषज्ञ डॉक्टर, जिससे मरीजों को काफी परेशानी होती है।

    प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल

    इस दौरान राजकुमार यादव, निशा रवानी, रूपा बाबरी, छोटू साहू, गौरव मंडल, कैलाश सिंह और अनिल साहू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी ने स्वास्थ्य विभाग की खामियों को उजागर किया और सुधार की मांग की।

    Also Read : जामताड़ा में अवैध बालू माफियाओं की खैर नहीं, डीसी हुए सख्त

    Three-Year-Old Child Dies During Treatment; Enraged Crowd Burns Effigy of Health Minister गुस्साए लोगों ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला तीन साल के मासूम की इलाज के दौरान मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में अवैध बालू माफियाओं की खैर नहीं, डीसी हुए सख्त
    Next Article झारखंड में नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों की हुई पोस्टिंग, अधिसूचना जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    Latest Posts

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.