Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 11:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धनबाद के तीन हजार लोगों पर लगी राजद्रोह की धारा निरस्त, अधिकारी पर कार्रवाई की अनुशंसा
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद के तीन हजार लोगों पर लगी राजद्रोह की धारा निरस्त, अधिकारी पर कार्रवाई की अनुशंसा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए अनुशंसा की, कहा- क़ानून जनता को डराने के लिए नहीं

    रांचीः सीएए और एनसीआर के विरोध में जुलूस निकालने पर धनबाद, वासेपुर के तीन हजार लोगों पर लगी राजद्रोह की धारा को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निरस्त कर दिया। बुधवार देर रात ट्वीट कर उन्होंने यह जानकारी दी। लोगों पर से धारा हटाने के साथ ही मुख्यमंत्री ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी अनुशंसा की है।


    मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि क़ानून जनता को डराने के लिए नहीं, बल्कि आम जन-मानस में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के लिए होता है। मेरे नेतृत्व में चल रही सरकार में क़ानून जनता की आवाज़ को बुलंद करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि मैं झारखंड के सभी भाइयों/बहनों से अपील करना चाहूँगा की राज्य आपका है, यहाँ के क़ानून व्यस्था का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।

    सात नामजद लोगों पर लगी थी धारा –
    धनबाद के एसडीएम राजमहेश्वरम के आदेश पर सीओ प्रशांत कुमार लायक ने धनबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें सात नामजद और 3000 अज्ञात लोग शामिल थे। जानकारी के अनुसार जुलूस के लिए अनुमति नहीं ली गयी थी। नामजदों की पहचान पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर की थी।

    पहले भी 10 हजार लोगों पर से हटाया गया है देशद्रोह का केस –
    हेमंत सोरेन ने सरकार में आते ही 10 हजार आदिवासियों के उपर से देशद्रोह का केस वापस लिया था। ऐसा उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में किया था। वह मुद्दा पथलगढ़ी से जुड़ा था और यह सीएए से दोनों ही बिंदुओं पर हेमंत सोरेन ने काफी कुछ स्पष्ट कर दिया है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी
    Next Article नुक्कड़ नाटक के द्वारा स्वच्छता का अलख जगाएगा रांची नगर निगम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    डीएसपी के दोहरा वेतन लेने की खबर गलत, सिर्फ DA एरियर में हुई थी लिपिकीय त्रुटि : एसोसिएशन

    May 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    May 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026
    Latest Posts

    डीएसपी के दोहरा वेतन लेने की खबर गलत, सिर्फ DA एरियर में हुई थी लिपिकीय त्रुटि : एसोसिएशन

    May 2, 2026

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    May 2, 2026

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.