Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रातू रोड में प्रवासी मजदूर से मारपीट मामले में तीन को पुलिस ने भेजा जेल, दो अब भी फरार
    जोहार ब्रेकिंग

    रातू रोड में प्रवासी मजदूर से मारपीट मामले में तीन को पुलिस ने भेजा जेल, दो अब भी फरार

    Team JoharBy Team JoharMay 16, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। रातू रोड स्थित गलेक्सिया मॉल के पास महाराष्ट्र से इटखोरी लौट रहे प्रवासी मजदूरों से मारपीट मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों में देवी मंडप रोड, नियर हेसल तालाब निवासी कमलकांत शर्मा, इंद्रपुरी रोड-10 निवासी सुमित वर्मा और न्यू पुलिस लाइन, कांके रोड निवासी राजनाथ शामिल है। पुलिस ने 36 घंटे के अंदर कार्रवाई करते आरोपियों को पकड़ा है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी अलग-अलग जगह से हुई है। कोतवाली डीएसपी अजित कुमार विमल के नेतृत्व में गठित टीम को यह सफलता मिली है। हालांकि, इस मामले में अब भी दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिनकी धर पकड़ के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। छापेमारी टीम में सुखदेवनगर इंस्पेक्टर जॉन मुर्मू, पंडरा ओपी प्रभारी शशि रंजन, एएसआई एसपी सिंह, अरुण कुमार, राजेश कुमार, अमृत तिग्गा और अनिल कुमार राम शामिल है।

    वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की हुई है गिरफ्तारी
    प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट मामले को सुखदेवनगर इंस्पेक्टर जॉन मुर्मू ने गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा है। हालांकि, इनलोगों को थाना से छुड़वाने के लिए कई जगहों से पैरवी हुई। मगर, पैरवीकारो की थाना में एक न सुनी गयी।

    महाराष्ट्र से कोरोना फैलाने रांची आये हो कहते हुए शुरू की मारपीट
    दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने सबसे पहले गाड़ी रुकवाया। इसके बाद यह कहते हुए मारपीट शुरू कर दी कि महाराष्ट्र से कोरोना फैलाने रांची आये हो। आरोपियों में प्रकाश कुमार के सिर और चेहरे पर लोहे का हथियार पंच से हमला कर दिया। वहीं, बगल दुकान के शटर में सिर पटक दिया था। जब तक पीड़ित प्रकाश खुद को संभालता आरोपी मौके से भाग चुके थे। इस मामले में प्रकाश के बयान पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में एक साथ मिले 46 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1079
    Next Article देवघर : क्वारंटाइन सेंटरों में पोष्टिक भोजन के साथ साफ-सफाई और पेयजल पर दे विशेष ध्यानः उपायुक्त

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.