Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मुखिया प्रतिनिधि समेत तीन लोगों को मा’री गई गो’ली
    क्राइम

    क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मुखिया प्रतिनिधि समेत तीन लोगों को मा’री गई गो’ली

    Team JoharBy Team JoharMay 22, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुखिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजधानी पटना के पालीगंज अनुमंडल के रानी तालाब थानाक्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. सैदाबाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अंजनी सिंह और दो अन्य लोगों को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. यह घटना बीती देर रात कुशवाहा कनपा गांव में एक नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह के दौरान हुई.

    घटना का विवरण

    पुलिस ने मीडिया को बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन के दौरान मुखिया प्रतिनिधि अंजनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पुरस्कार वितरण के लिए मंच पर मौजूद थे. इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने अंजनी सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. अंजनी सिंह के पैर और जांघ में तीन से चार गोलियां लगीं. इस हमले में दो दर्शक, राजा कुमार और धर्मेंद्र कुमार, भी गोली लगने से जख्मी हो गए. जख्मियों को तुरंत बिक्रम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बिहटा के निजी अस्पताल ले जाया गया. बाद में बेहतर इलाज के लिए अंजनी सिंह को पटना के पारस अस्पताल और अन्य दो जख्मियों को पटना एम्स में भर्ती कराया गया.

    मुखिया प्रतिनिधि का सनसनीखेज आरोप

    जख्मी अंजनी सिंह ने अपना बयान दर्ज कराते हुए विक्रम विधानसभा के विधायक सिद्धार्थ सौरभ, गनौरी यादव और राजेश यादव पर हमले का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, “इन तीनों ने मेरी हत्या की साजिश रची. अगर मेरी जान जाती है, तो इसके लिए ये तीनों जिम्मेदार होंगे.” अंजनी सिंह ने यह भी बताया कि पिछले एक महीने से उनकी जान को खतरा था, जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने स्थानीय थाना और DSP 2 को दी थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया.

    पुलिस ने बरामद की बाइक और हथियार

    घटना की सूचना मिलते ही रानी तालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे. पुलिस ने घटनास्थल से छह गोली के खोखे, एक मैगजीन और अपराधियों की एक बाइक बरामद की है. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने मीडिया को बताया कि, “घटना की जांच चल रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं.”

    पहले से थी खतरे की आशंका

    मिली जानकारी के अनुसार अंजनी सिंह की पत्नी ममता देवी सैदाबाद पंचायत की मुखिया हैं. अंजनी सिंह ने दो बार मुखिया का चुनाव लड़ा था, लेकिन पिछली बार उन्होंने अपनी पत्नी को चुनाव में उतारा था, जिनकी जीत हुई थी. अंजनी सिंह ने पहले ही अपनी जान को खतरे की आशंका जताई थी और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर यह वारदात हो गई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.

    Also Read : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में चार वर्षीय बाघिन की मौ’त

    Anjani Singh Bihar Bike-Borne Criminals Closing Ceremony crime gunshot incident injured Kushwaha Kanpa Village Mukhiya representative Night Cricket Tournament Paliganj patna police station Rani Talab Saidabad Panchayat Unknown criminals अंजनी सिंह अज्ञात अपराधी अपराध कुशवाहा कनपा गांव गोलीबारी जख्मी थानाक्षेत्र नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट पटना पालीगंज बाइक सवार अपराधी बिहार मुखिया प्रतिनिधि रानी तालाब वारदात समापन समारोह सैदाबाद पंचायत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर CM हेमंत कल करेंगे उच्चस्तरीय बैठक
    Next Article इस राज्य के हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    Related Posts

    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.