Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चोरी की स्कूटी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, कई वाहन बरामद
    झारखंड

    चोरी की स्कूटी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, कई वाहन बरामद

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा स्कूटी चोरी की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी की गई स्कूटी के साथ अन्य वाहनों को बरामद किया. पुलिस ने इस मामले की जानकारी प्रेस वार्ता के जरिए दी.

    ये है मामला

    जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के मुखिया ऑफिस नया बस्ती निवासी स्व लक्ष्मी रजक के 37 वर्षीय बेटे संतोष कुमार रजक ने जुगसलाई थाना में 1 दिसंबर को अपनी स्कूटी चोरी होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर थाना में कांड सं. 111/24 दिनांक 01/12/24 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

    गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

    मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाटा चौक के पास तीन संदिग्ध युवक एक काले रंग की स्कूटी से घूम रहे हैं. इस पर जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में बिना नंबर प्लेट के स्कूटी पर सवार तीन व्यक्तियों को पकड़ा और पूछताछ के लिए थाना ले आई. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की स्कूटी होने की बात स्वीकार की. इनकी निशानदेही पर चोरी की अन्य दो स्कूटी और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई.

    पुलिस ने निम्नलिखित वाहन जब्त किए

    • काले रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी (बिना नंबर प्लेट)
    • नीले रंग की होंडा एक्टिवा 3G स्कूटी
    • नीले रंग की होंडा डियो स्कूटी (बिना नंबर प्लेट)
    • काले रंग की हीरो होंडा मोटरसाइकिल
    • काले रंग की हीरो होंडा मोटरसाइकिल

    आरोपियों की पहचान

    पुलिस ने आरोपियों की पहचान की, जिनमें से दो आरोपी जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. आरोपियों में 23 वर्षीय गौरव कुमार साहू, 19 वर्षीय हरिकांत साहू और 18 वर्षीय मोहित लाल शामिल हैं.

    छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

    • नित्यानंद प्रसाद (पु.नि. सह-थाना प्रभारी जुगसलाई)
    • राजेश बिहा (पु.अ.नि. जुगसलाई थाना)
    • कुमार सुमित यादव (पु.अ.नि. जुगसलाई थाना)
    • तपेश्वर बैठा (पु.अ.नि. जुगसलाई थाना)
    • हवलदार ताला सोरेन (जुगसलाई थाना)
    • आ0/957 बिरसई उरांव (जुगसलाई थाना)

    पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है.

    आरोपी पहचान कुमार सुमित यादव गुप्त सूचना गौरव कुमार साहू चोरी के वाहन छापेमारी जमशेदपुर जांच जुगसलाई थाना तपेश्वर बैठा ताला सोरेन थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद न्यायिक हिरासत पुलिस कार्रवाई पुलिस गिरफ्तारी बिरसई उरांव मोहित लाल राजेश बिहा स्कूटी चोरी हरिकांत साहू हीरो होंडा होंडा एक्टिवा होंडा डियो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसारठ में पंचर साइकिल का वितरण देख विधायक आग बबूला, बीडब्ल्यूओ बीईईओ को लगाई फटकार
    Next Article आइओसीएल पाइपलाइन से तेल चोरी करने वाले गिरोह के दो वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    क्राइम

    रांची में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 17.36 लाख नकद और सोने के गहने बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026
    Latest Posts

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026

    रांची में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 17.36 लाख नकद और सोने के गहने बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

    July 23, 2026

    NEET पेपर लीक 2024: CBI को नहीं मिला मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.