Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आइओसीएल पाइपलाइन से तेल चोरी करने वाले गिरोह के दो वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार
    झारखंड

    आइओसीएल पाइपलाइन से तेल चोरी करने वाले गिरोह के दो वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2024Updated:December 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब के द्वारा हल्दिया बरौनी तेल पाइपलाइन से तेल चोरी करने के मामले में नाला थाना पुलिस को विशेष रूप से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था. आई०ओ०सी०एल० अन्तर्गत पाइपलाइन से तेल चोरी के कांडों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने सख्त निर्देश दिए थे. निर्देश के आलोक में नाला थाना कांड सं० 58/24 दिनांक 06 जून 2024 में संलिप्त अपराधी के गिरफ्तारी के लिए निरंतर नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी की जा रही थी. लगातार हो रही छापामारी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और मामले से जुड़े दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. सोमवार को पुलिस कार्यालय में एसपी एहतेशाम वकारिब ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर इस बाबत खुलासा किया. बताया कि इस कांड में संलिप्त अरविंद यादव, जौनपुर उत्तर प्रदेश की गिरफ्तारी दि० रविवार को की गई है. उल्लेखनीय है कि अरविंद यादव तेल पाइपलाइन से चोरी करने वाला प्रमुख तकनिकी अपराधी है. यह नाला, आसनसोल, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश इत्यादि क्षेत्रों के पाइपलाइन से तेल चोरी करने में प्रमुख तकनिकी सहयोग प्रदान करता रहा है. पूर्व में भी यह पाइपलाइन से तेल चोरी करने के आरोप में पं०बंगाल से गिरफ्तार होकर जेल जा चूका है. वर्तमान समय में यह पूनः जेल से निकलकर तेल चोरी करने के लिए बंगाल एवं नाला क्षेत्र में रेकी कर रहा था. इसी कम में नाला पुलिस के द्वारा रविवार को विधिवत इसके एक सहयोगी शेख नसरूध्दीन, पाण्डेश्वर, पं० बंगाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से बरामद किये गए सामानों में पाइप में लगने वाले भल्व 2 इंच का 02 पीस, नट बॉल्ट कुल 12 पीस, जीओ कम्पनी का एक कीपैड मोबाइल, एक वीवो कम्पनी का एंड्राइड मोबाईल, एक्सीस बैंक का पांच ए०टी०एम० कार्ड, यूनियन बैंक का एक ए०टी०एम० कार्ड, एयरटेल कम्पनी का चार सीम कार्ड, जीयो कम्पनी का 03 सीम कार्ड शामिल है. गिरफ्तार किया गया अरविंद यादव बमनियाव बड़की डहिया, तहसील-मछली शहर, थाना-मीरगंज, जिला-जोनपुर, उत्तर प्रदेश तथा शेख नशिरूध्दीन हरिपुर कोलियरी, संतोष पल्ली, पो०-हरिपुर, थाना-पाण्डेश्वर, जिला-पंश्चिम वर्धमान, पंश्चिम बंगाल का रहनेवाला है. छामापारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदा० नाला मनोज कुमार महतो, प्रदीप राणा थाना प्रभारी नाला, अनुसंधानकर्ता अमर सिंह तापेए, आरक्षी धर्मेन्द्र कु०सिंह, मुन्ना मंडल, अरविंद कुमार, रवि शंकर दास, संतोष कुमार सिंह आदि शामिल थे.

    अनुमंडल पुलिस छापामारी छापामारी की जा डॉ. एहतेशाम वकारिब पुलिस अधीक्षक वर्तमान समय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचोरी की स्कूटी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, कई वाहन बरामद
    Next Article डीसी और एसपी ने शहर का किया निरीक्षण, दिए शक्त दिशा निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.