Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बुधवा उरांव ह’त्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, 5.40 लाख कैश और स्कूटी बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    बुधवा उरांव ह’त्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, 5.40 लाख कैश और स्कूटी बरामद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 29, 2025No Comments2 Mins Read43
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बुधवा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी पुलिस ने कर्रा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित बुधवा उरांव उर्फ एतवा बखला हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियें के नाम बाल्टर कच्छप, अनिल कच्छप उर्फ करमा कच्छप और जीवन बाखला बताये गये। इन लोगों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त स्कूटी, मृतक की स्कूटी, चार मोबाइल फोन और कुल 5 लाख 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस कप्तान मनीष टोप्पो को गुप्त सूचना मिली थी कि बुधवा उरांव हत्याकांड के संदेही गुनहगार अपने घर ग्राम मेजर कोठी, जोजो नागा बजरा (रांची) में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

    दल ने छापेमारी कर सबसे पहले बाल्टर कच्छप को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बुधवा उरांव उर्फ एतवा बखला की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर एक स्कूटी, मृतक की स्कूटी, 90 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। बाल्टर के बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अनिल कच्छप उर्फ करमा कच्छप और जीवन बाखला को भी दबोच लिया। दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। अनिल कच्छप के पास से 4 लाख 50 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन, जबकि जीवन बाखला से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    छापामारी दल में शामिल अधिकारी

    इन लोगों को गिरफ्तार करने वालों में एसडीपीओ तोरपा क्रिस्टोफर केरकेट्टा, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, कर्रा थाना प्रभारी मनीष कुमार, एसआई मुकेश कुमार यादव, दीपक कान्त कुमार और भरत भूषण पटेल शामिल थे।

    Also Read : बंद मकान को दिखाकर ठग लिए 89 लाख, पुलिस ने महिला समेत 6 को किया गिरफ्तार

    5.40 लाख कैश और स्कूटी बरामद Rs 5.40 lakh cash and scooty recovered Three accused arrested in Budhwa Oraon murder case बुधवा उरांव हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक अक्टूबर से स्पीड पोस्ट महंगा, नए फीचर्स के साथ होगी और सुरक्षित डिलीवरी
    Next Article बोकारो के सेक्टर 2/C मैदान में दुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    August 18, 2026
    Latest Posts

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.