Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मोटर लगाकर सप्लाई पानी भरने वाले हो जाए सावधान, एक्शन लेगा रांची नगर निगम
    झारखंड

    मोटर लगाकर सप्लाई पानी भरने वाले हो जाए सावधान, एक्शन लेगा रांची नगर निगम

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रांची नगर निगम शहर में हर घर नल से जल पहुंचाने को लेकर काम कर रहा है. इसके तहत छूटे हुए इलाकों में नए कनेक्शन दिए जा रहे है. लेकिन कई जगहों से नगर निगम को ऐसी शिकायत मिल रही है कि लोग मोटर लगाकर सप्लाई का पानी भर रहे है. ऐसी स्थिति में पानी का प्रेशर कम हो जा रहा है और लोग पानी नहीं भर पा रहे है. ऐसे लोगों को चिन्हित करने का आदेश नगर प्रशासक अमित कुमार ने दिया है. वहीं उनका मोटर जब्त करते हुए कार्रवाई करने का आदेश दिया है. बता दें कि दो लाख से अधिक घरों में पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की योजना है.

    जांच टीम गठित करें जलापूर्ति शाखा

    रांची नगर निगम के नगर प्रशासक बीते दिनों राजधानी में चल रहे वाटर सप्लाई स्कीम से जुड़े कार्यों की समीक्षा की थी. जिसमें अपर प्रशासक के अलावा इंजीनियरिंग सेल के अधिकारी, नगर प्रबंधक, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के इंजीनियर और गेल इंडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे. इसके अलावा एनएचएआई के प्रतिनिधि, चॉइस कंसल्टेंसी के प्रतिनिधि व श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर प्रा‌ लिमिटेड के प्रतिनिधि व अन्य कर्मी/पदाधिकारी सम्मिलित हुए. नगर प्रशासक ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडलों के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को निर्देश दिया कि जलापूर्ति शाखा के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एक टीम का गठन करें. वहीं  जिन उपभोक्ताओं द्वारा मोटर का उपयोग किया जा रहा है उनका मोटर जब्त करें. वहीं जुडको को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पाइप लाइन बिछाने से पहले गेल इंडिया से समन्वय स्थापित कर ले ताकि किसी प्रकार के दुर्घटना से बचा जा सके.

    सॉफ्टवेयर अपडेट करने का निर्देश

    श्री पब्लिकेशन एवं स्टेशनर प्रा‌‌ लिमिटेड को आदेश दिया गया. जिसमें कहा गया कि पाइप लाइन स्थानांतरण का ऑनलाइन आवेदन का प्रावधान सॉफ्टवेयर में करें. इसके अलावा L&T को आदेश् दिया गया कि सभी नॉन मीटर उपभोक्ता को मीटर में परिवर्तित करें. वहीं जिन लोगों ने मीटर नहीं लगाया है उनकी लिस्ट तैयार कर एलएनटी को उपलब्ध कराएं.

     

     

    आदेश काम चिन्हित जब्त जल नए कनेक्शन नगर प्रशासक प्रेशर कम मोटर रांची नगर निगम शिकायत सप्लाई पानी सावधान हर घर नल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनशा के खिलाफ रोड पर उतरे स्कूली बच्चे, रैली, नुक्कड़ नाटक कर किया जागरूक
    Next Article सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में नए पैटर्न के पूछेगा सवाल

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

    October 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.