Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर को आने वाले समय में नई दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा मिलने वाली है। यह सेमी हाई-स्पीड ट्रेन मुजफ्फरपुर-जंक्शन से राजधानी दिल्ली तक चलेगी। हालांकि, इस ट्रेन के संचालन की शुरुआत की तारीख अभी तय नहीं हुई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसदों और अधिकारियों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
मुजफ्फरपुर के सांसद और केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने रेल मंत्री से इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की थी। सांसद ने कहा कि इस ट्रेन के शुरू होने के बाद यह रोजाना शाम को मुजफ्फरपुर से चलेगी और सुबह दिल्ली पहुंच जाएगी। इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से मुजफ्फरपुर और उत्तर बिहार के लोगों को दिल्ली तक आने में सुविधा होगी। यात्रा का समय 18 घंटे से घटकर लगभग 12-13 घंटे हो जाएगा, जिससे यात्रियों को 5-6 घंटे की महत्वपूर्ण बचत होगी।
Also Read : एक्सीडेंट में शख्स की मौ’त पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क पर श’व रख किया प्रदर्शन


