Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»ये सुशासन की सरकार है, गुंडई कतई बर्दाश्त नहीं : ADG कुंदन कृष्णन
    ट्रेंडिंग

    ये सुशासन की सरकार है, गुंडई कतई बर्दाश्त नहीं : ADG कुंदन कृष्णन

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : सोमवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष ने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर जोरदार हंगामा किया. नारेबाजी के दौरान CM सदन से उठकर चले गये. इसके बाद CM ने राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव को तलब किया है, और दोनों अधिकारियों ने विधानसभा में मौजूद होकर CM के निर्देशों पर कार्यवाही की जानकारी दी.

    जानलेवा हमला होता है, तो पुलिस भी गोली चला सकती है : ADG पंकज

    इसी बीच, विधानसभा में सुबह हुए हंगामे के बाद शाम को चार बजे ADG (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन और ADG (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज दराद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. पंकज दराद ने बताया कि हाल के दिनों में पुलिस पर हमले के 10 मामले सामने आए हैं. इन हमलों के घटनास्थल अररिया, मुंगेर, पटना, समस्तीपुर और जहानाबाद थे. उन्होंने कहा, “पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई अपराधी हमला करता है, तो वे हवाई फायरिंग करें. अगर जानलेवा हमला होता है, तो पुलिस भी गोली चला सकती है.”

    पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं : ADG कुंदन

    पंकज दराद के बयान के तुरंत बाद, बिहार के गृह विभाग के प्रमुख कुंदन कृष्णन ने भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए संयम से काम ले रही है. अगर अपराधी गुंडाराज कायम करने की कोशिश करेंगे तो आप भिऊ देखिएगा कि उनका क्या हाल किया जायेगा. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उनको नर्क का रास्ता दिखा देंगे. पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जायेगा. गुस्ताखी की सजा सीधे मौत होगी. एडीजी हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन ने अपराधियों को सख्त लहजों में चेतावनी देते हुए कहा कि यह सुशासन की सरकार है. पुलिस को इस बात की खुली छूट दी गई है कि अपराधी अगर उन पर हथियार ताने या गोली चलाने की कोशिश करे तो तुरंत जवाबी हमला करें और उनपर गोली चलाने में थोड़ी सी भी परहेज न करें.

    मुख्य सचिव भी विधानसभा में मौजूद थे, और उन्होंने बिहार में होने वाले घटनाओं पर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बिहार में हाल ही में कोई बड़ा कम्युनल विवाद नहीं हुआ है, और पुलिस पूरी तरह से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके अलावा, उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में रोड एक्सीडेंट में लगभग 45 लोगों की मौत हो चुकी है, और इस पर ERSS ने त्वरित प्रतिक्रिया दी है.

    Also Read : पांडेय गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, हथियार जब्त

    action ADG Pankaj ADG पंकज aerial firing Araria attacks Bihar Assembly Chief Secretary Cm crime DGP Gunfire Jehanabad law and order life-threatening attack. Munger Opposition Pankaj Darad patna police press conference Samastipur sloganeering Uproar अपराध अररिया कार्यवाही गोली जहानाबाद जानलेवा हमला डीजीपी नारेबाजी पंकज दराद पटना पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस बिहार विधानसभा मुख्य सचिव मुंगेर विधि व्यवस्था विपक्ष समस्तीपुर हंगामा हमले हवाई फायरिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसेलिब्रिटी ओरी ने कटरा में किया ऐसा काम, पहुंचा हवालात… जानें मामला
    Next Article ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, सरकार ने बढ़ाया कई गुना जुर्माना

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    Latest Posts

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026

    कोलकाता भगदड़: मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख रुपये की मदद

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.