Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»उत्सव के लिये तैयार है यह ऐतिहासिक स्थल, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे उद्घाटन
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्सव के लिये तैयार है यह ऐतिहासिक स्थल, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे उद्घाटन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 14, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उद्घाटन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajeev Jha) : करमदाहा का ऐतिहासिक स्थल व प्रसिद्ध दुखिया महादेव मंदिर परिसर सजकर तैयार है. हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर इस ऐतिहासिक स्थल में 15 दिवसीय मेला का आयोजन किया जाता है. इस मेले का उद्घाटन 15 जनवरी यानि बुधवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी करेंगे. मेले के उद्घाटन के साथ ही इस ऐतिहासिक स्थल में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का जुटान शुरू हो जाएगा. मेला कमेटी के अध्यक्ष इलियास अंसारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

    करमदाहा मेला एक सांस्कृतिक धरोहर के रूप में जाना जाता है, जहां न केवल धार्मिक अनुष्ठान होते हैं, बल्कि मनोरंजन और खरीदारी के ढेर सारे विकल्प भी होते हैं.  यह मेला जामताड़ा-धनबाद जिला के सीमा पर बराकर नदी के किनारे पर स्थित दुखिया बाबा मंदिर के आसपास आयोजित होता है, जो हर साल हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करता है.  मेले में बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष मनोरंजन के साधन उपलब्ध होते हैं, जिससे यह मेला हर आयु वर्ग के लोगों के लिए आकर्षक बन जाता है.  धार्मिक अनुष्ठान, पारंपरिक गीत-संगीत, और विविध प्रकार की दुकानों के साथ मेले में उत्सव का माहौल बना रहता है.

    करमदाहा मेला सदियों पुरानी परंपरा का हिस्सा है और यह मेला कई नामों से जाना जाता है, जिनमें ‘खिचड़ी मेला’ और ‘करमदाहा मेला’ प्रमुख हैं.  यह मेला प्राचीन काल से चलता आ रहा है और इसे लेकर कई ऐतिहासिक किस्से भी प्रचलित हैं.  एक समय था जब यह इलाका मानभोम जिले का हिस्सा हुआ करता था, जो आज धनबाद के नाम से जाना जाता है.  मेला के बारे में कहा जाता है कि यहां के लोग बराकर नदी में स्नान करने के बाद अपने बुरे कर्मों से मुक्ति पाते थे, और इसीलिए इसे ‘करमदाहा’ नाम दिया गया.  यह जगह राजा-महाराजाओं के पिकनिक स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध था, जहां वे आकर मनोरंजन करते थे.  करमदाहा मेला अब पहले की तुलना में छोटा जरूर हो गया है, लेकिन इसका आकर्षण आज भी बरकरार है.

    पहले यह मेला एक महीने तक चलता था, लेकिन अब इसका आयोजन केवल 15 दिन के लिए ही होता है.  इस दौरान यहां पर न केवल मनोरंजन के साधन होते हैं, बल्कि घर गृहस्थी से लेकर कृषि संबंधित सामग्री भी बिक्री के लिए उपलब्ध होती है.  मेला अब केवल झारखंड से ही नहीं बल्कि बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से भी लोग आने लगे हैं.  इस मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों के अलावा खेल तमाशे, झूलों, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है.

    इस साल मेला क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिकोण से और भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. जिला प्रशासन ने करमदाहा मेला की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है और मेले के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य पूरा कर लिया है.  इन कैमरों के माध्यम से मेला में आने-जाने वाले लोगों और विशेष भीड़-भाड़ वाले इलाकों की निगरानी की जाएगी.  इसके अलावा, बराकर नदी के आने-जाने वाले मार्ग, दुखिया बाबा मंदिर और गोबिंदपुर साहेबगंज मुख्य सड़क मार्ग पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.  यह सुरक्षा व्यवस्था मेला प्रशासन और जिला प्रशासन की तरफ से की गई एक महत्वपूर्ण पहल है.  मेले का शुभारंभ होते ही यह क्षेत्र एक नए उत्सवी रंग में रंग जाएगा, और यह मेला निश्चित ही अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाएगा.

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 13 January 2025 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल

    Also Read : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : महिला अगर अपनी मर्जी से अलग हो, तब भी गुजारा भत्ता पाने की हकदार

    Also Read : मकर संक्रांति पर गंगा नदी में नावों के परिचालन पर रोक, आदेश जारी

    Also Read : ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पड़ेगा महंगा : अब AI से कटेगा ऑटोमेटिक चालान

    Also Read : कांग्रेस का बड़ा वादा… दिल्ली में युवाओं को देंगे साढ़े 8 हजार महीना

    Also Read : महिलाओं की मदद के लिए 24 घंटे रहूंगा तत्पर : MLA मोनिरुल इस्लाम

    Also Read : बेकाबू ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौ’त

    15 दिवसीय मेला 15-Day Fair devotees Dr. Irfan Ansari Dukhia Mahadev Temple Fair Committee Fair Inauguration Fair Preparations Health Minister Historical Fair Ilyas Ansari jharkhand Jharkhand Fair Karmadaha Makar Sankranti Religious event temple premises Tourists इलियास अंसारी ऐतिहासिक मेला करमदाहा झारखंड झारखंड मेला डॉ इरफान अंसारी दुखिया महादेव मंदिर धार्मिक आयोजन पर्यटक मकर संक्रांति मंदिर परिसर मेला उद्घाटन मेला कमेटी मेला तैयारियां श्रद्धालु स्वास्थ्य मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकातिल चाइनीज मांझा! जवान लड़के और पुलिसकर्मी की ले ली जान
    Next Article कुंभ के यात्रियों को बैनर लगा स्टेशन पर दें पूरी जानकारी : सतीश सिन्हा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.