Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कुंभ के यात्रियों को बैनर लगा स्टेशन पर दें पूरी जानकारी : सतीश सिन्हा
    जोहार ब्रेकिंग

    कुंभ के यात्रियों को बैनर लगा स्टेशन पर दें पूरी जानकारी : सतीश सिन्हा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 14, 2025Updated:January 14, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्टेशन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्रीय उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के नव नियुक्त सदस्य सतीश सिन्हा ने मंगलवार को हटिया व रांची स्टेशन का निरीक्षण किया. सिन्हा ने पहले हटिया व बाद में रांची रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. हटिया रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान सतीश सिन्हा ने प्लेटफार्म नंबर एक सहित अन्य प्लेटफार्मों पर मौजूद यात्री सुविधाओं की स्थिति, साफ-सफाई आदि की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान जहां कहीं भी कमी नजर आई उसे ठीक करने का निर्देश रेल अधिकारियों को दिया गया.

    निरीक्षण के दौरान सिन्हा ने प्रयागराज महाकुंभ मेले को लेकर की गई तैयारियों की विशेष रूप से जानकारी ली. रांची रेल मंडल से खुलने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेनों के संबंध में पूछताछ की. सिन्हा ने कुंभ मेला से संबंधित स्टाल व बैनर लगाकर यात्रियों को पूरी जानकारी देने का निर्देश दिया. ताकि कुंभ जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों के आने-जाने सहित अन्य जानकारियां ठीक से मिल सके. उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देने को कहा. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने यह देखा कि प्लेटफार्म पर मौजूद खाने-पीने के स्टाल पर काम करने वाले बिना ड्रेस व आइडी लगाए काम कर रहे हैं. इसे लेकर उन्होंने अधकारियों से कहा कि लगातार चेकिंग करें कि कोई बिना ड्रेस या आइडी नंबर लगाए काम न करे. यदि ऐसा करते पकड़ा जाए तो जुर्माना लगाएं.

    हटिया व रांची स्टेशनों के निरीक्षण के दौरान सतीश सिन्हा ने यात्री सुविधाओं में सुधार को लेकर कई सुझाव व निर्देश दिए. दोनों स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली. दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से परामर्शदात्री समिति का सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद मंगलवार को पहली बार सिन्हा ने हटिया व रांची स्टेशनों का निरीक्षण किया. इस मौके पर हटिया स्टेशन मैनेजर ध्रुव कुमार, सीआइ विकास कुमार, अनुराग कुमार, भाजपा हटिया मंडल अध्यक्ष राम मनोज साहू, दुर्गेश कुमार, तरुण कुमार दास आदि मौजूद रहे.

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 13 January 2025 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल

    Also Read : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : महिला अगर अपनी मर्जी से अलग हो, तब भी गुजारा भत्ता पाने की हकदार

    Also Read : मकर संक्रांति पर गंगा नदी में नावों के परिचालन पर रोक, आदेश जारी

    Also Read : ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पड़ेगा महंगा : अब AI से कटेगा ऑटोमेटिक चालान

    Also Read : कांग्रेस का बड़ा वादा… दिल्ली में युवाओं को देंगे साढ़े 8 हजार महीना

    Also Read : महिलाओं की मदद के लिए 24 घंटे रहूंगा तत्पर : MLA मोनिरुल इस्लाम

    Also Read : बेकाबू ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौ’त

    cleanliness Hatia Railway Station Improvement Instructions Inspection jharkhand Passenger Amenities Passenger Services platform number one Railway Inspection railway officials Railway Station Facilities Ranchi Railway Station Satish Sinha South Eastern Railway Zonal Users Consultative Committee क्षेत्रीय उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति झारखंड दक्षिण पूर्व रेलवे निरीक्षण प्लेटफार्म नंबर एक यात्री सुविधाएं यात्री सेवा रांची रेलवे स्टेशन रेल अधिकारी रेलवे निरीक्षण रेलवे स्टेशन सुविधाएं सतीश सिन्हा साफ-सफाई सुधार निर्देश हटिया रेलवे स्टेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्सव के लिये तैयार है यह ऐतिहासिक स्थल, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे उद्घाटन
    Next Article नेपाली धराया, कोयला कारोबारी गो’लीकांड में इसका था अहम रोल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.