Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीएसपी सेंटर में लूटपाट करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, चौथे को खोज रही पुलिस
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएसपी सेंटर में लूटपाट करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, चौथे को खोज रही पुलिस

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 20, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएसपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lohardaga : सीएसपी आधार विथड्रॉल सेंटर में घुस कर दिनदहाड़े लूटपाट करने वाला तीसरा संदेही गुनहगार भी पुलिस के शिकंजे में आ गया। इसका नाम रौशन कुमार बताया गया। वह मूल रूप से पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली का रहने वाला है। फिलहाल चान्हों थाना क्षेत्र के बढ़ैया में रह रहा था। इसके पास से पुलिस ने दो पीस देसी कट्टा, दो पीस जिंदा गोलियां, दो पीस मोबाइल फोन (लूटे गए मोबाइल सहित), चार सौ रुपये कैश, एक पिट्ठू बैग, एक कैरी बैग और एक आधार कार्ड का रंगीन फोटो कॉपी जब्त किया है। इससे पहले पुलिस लूट कांड में शामिल दो संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उनके नाम शमीम अंसारी उर्फ मो शमीम और मो फरहान अंसारी उर्फ मो फरहान बताये गये। शमीम मूल रूप से गुमला के लतदाग का रहने वाला है। फिलहाल वह रांची के रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया में रहता है। वहीं, मो फरहान गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर का रहने वाला है। इन दोनों को घटना वाले दिन यानी दस मार्च को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस वक्त इन दोनों के पास से एक गाड़ी, दो मोबाइल, तीन हेलमेट, कैश चार हजार रुपये, मफलर और गमछा जब्त किया था। इस बात का खुलासा आज यानी गुरुवार को लोहरदगा पुलिस कप्तान हारिस बिन जमां ने किया।

    SP हारिस बिन जमां ने मीडिया को बताया कि बीते दस मार्च को कुड़ू थाना क्षेत्र के बार्डीह के रहने वाले चांद खान ने कुरू थाना में लिखित आवेदन दिया कि शिंजो चौक स्थित उनके सीएसपी आधार विथड्रॉल सेंटर में अचानक चार लोग धनक पड़े। वे लोद एक ही गाड़ी पर सवार होकर पहुंचे थे। सेंटर में घुसते ही बदमाशों ने चांद खान को पिस्टल भिड़ा दिया और गल्ला में रखे 60 हजार रुपये कैश, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी दस्तावेज लूटकर फरार हो गये। मामला संज्ञान में आते ही SP हारिस बिन जमां ने तुरंत एक टीम गठित की और हर हालत में लुटेरों को धरने का आदेश दिया। गठित टीम ने ताबड़तोड़ रेड मारी और उसी रोज दो संदेही गुनहगारों को धर दबोचा। तफ्तीश जारी रही और आज तीसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। चौथे लुटेरे की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इन लुटेरों को दबोचने में कुरु थानेदार मनोज कुमार, एसआई दिनेश कुमार, सिपाही विजय राणा और अखिलेश कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

    Also Read : गिरिडीह में हुए 8 लाख की डकैती का खुलासा, 2 गिरफ्तार

    police searching for fourth one Third accused of looting CSP center arrested चौथे को खोज रही पुलिस सीएसपी सेंटर में लूटपाट करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article185 पुलिसकर्मियों ने रातभर मारी रेड, 13 वांटेड अरेस्ट
    Next Article चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मे जीत के बाद भारतीय टीम पर BCCI ने की पैसों की बरसात, मिले इतने करोड़… 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.