Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»ग्राहक बनकर आए और ज्वेलरी शॉप से 6 लाख का सोना लूटकर चलते बने
    क्राइम

    ग्राहक बनकर आए और ज्वेलरी शॉप से 6 लाख का सोना लूटकर चलते बने

    Team JoharBy Team JoharOctober 7, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप से लगभग 6 लाख रुपये का सोना लूट लिया है. यह घटना बोचहा थाना क्षेत्र के शर्फुद्दीनपुर गुदरी बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई.

    क्या है मामला

    जानकारी के अनुसार, तीन बदमाश ग्राहक बनकर दुकान पहुंचे. उन्होंने पहले ज्वेलरी देखने के लिए दुकानदार से बात की और फिर मौका मिलते ही लगभग 6 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए. जब दुकानदार ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तब तक वे बाइक पर सवार होकर भाग चुके थे.

    क्या कहता है दुकानदार

    दुकानदार ने बताया कि एक युवक दुकान पर आया और ज्वेलरी देखने का आग्रह किया. उसके बाद वह बिना कुछ लिए ही दुकान से चला गया. जब दुकानदार ने देखा कि सोने के गहनों का मिलान नहीं हो रहा है, तब उसे घटना का अहसास हुआ. पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई है.

    विभिन्न बिन्दुओं पर जांच में जुटी पुलिस

    थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि ज्वेलरी दुकानदार की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या बदमाश पहले भी दुकान की रेकी कर चुके थे या यह उनकी पहली बार की हरकत थी. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुटी हुई है. इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है, और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

    Also Read: Land for Job Case : लालू फैमिली को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत, 1-1 लाख के मुचलके पर मिली जमानत

    6 Lakh 6 लाख Bihar Crime Update Bihar news Bike Bochaha Police Station case registered CCTV Customer Gold Gudri Bazaar incident investigation jewellery shop Miscreant muzaffarpur panic police Recce robbery Robbery in Bihar SHO Rakesh Kumar Yadav Shopkeeper केस दर्ज गुदरी बाजार ग्राहक घटना जांच ज्वेलरी शॉप थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव दुकानदार पुलिस बदमाश बाइक बिहार क्राइम अपडेट बिहार न्यूज बिहार में लूट बोचहा थाना मुजफ्फरपुर रेकी लूट सीसीटीवी सोना हड़कंप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराजा चक्रधर सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का श्रद्धांजलि संदेश
    Next Article सिमडेगा में क्राइम मीटिंग, त्योहारों और विधानसभा चुनाव के लिए एसपी ने थाना प्रभारियों को दिए कई निर्देश

    Related Posts

    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो अफीम के साथ दो आरोपी दबोचे गए

    July 15, 2026
    क्राइम

    पनास रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ रेड, रियल एस्टेट सेक्टर में खलबली

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.