Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गढ़वा के इन परिवारों को 14 महीने से नहीं मिला राशन, CM ने लिया संज्ञान
    जोहार ब्रेकिंग

    गढ़वा के इन परिवारों को 14 महीने से नहीं मिला राशन, CM ने लिया संज्ञान

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राशन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : गढ़वा के बिजका गांव में 45 आदिवासी परिवार पिछले 14 महीने से राशन से वंचित हैं. मिली जानकारी के अनुसार, इन परिवारों को पहले डीलर द्वारा राशन में व्यापक कटौती कर अनाज दिया जा रहा था, और जब इन परिवारों ने इसका विरोध किया, तो डीलर ने राशन देना ही बंद कर दिया. इन परिवारों ने राज्य और जिला स्तर पर कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं मिल पाया. इस मुद्दे पर CM हेमंत सोरेन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संज्ञान लिया है.

    CM ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर गढ़वा जिलाधिकारी को टैग करते हुए लिखा कि यह स्थिति बिल्कुल बर्दाश्त के काबिल नहीं है. उन्होंने DC को तत्काल मामले का संज्ञान लेने और सभी परिवारों को उनका हक दिलाने का आदेश दिया है. इसके अलावा, CM ने दोषी व्यक्तियों पर न्यायोचित कार्रवाई करने की भी बात कही है.

    .@dc_garhwa यह स्थिति बिल्कुल बर्दाश्त के काबिल नहीं है।

    तत्काल मामले का संज्ञान लें एवं सभी परिवारों को उनका हक दिलाएं।

    साथ ही इस स्थिति के लिए दोषी सभी व्यक्तियों पर न्यायोचित कार्रवाई कर सूचना दें। https://t.co/aiT17Vt9ym

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 5, 2025

    दूसरी तरफ भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने भी इस मामले पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार 14 महीने बाद चिर निद्रा से जागी है. उन्होंने कहा कि CM ने जांच का आदेश देकर अपनी जिम्मेदारी से छुटकारा पा लिया है. बाबूलाल मरांडी ने राज्य में राशन वितरण की लापरवाही को गंभीर बताते हुए कहा कि यह न तो पहला मामला है, न ही आखिरी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में लाखों गरीब आदिवासी परिवारों का राशन अफसर और सत्ताधारी दल के नेता खा रहे हैं. बाबूलाल मरांडी ने CM से अनुरोध किया है कि वह हर महीने सभी राशनकार्ड धारकों को राशन वितरण की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी करें.

    गढ़वा के बिजका गांव के 45 आदिवासी परिवार पिछले 14 महीनों से भुखमरी के कगार पर हैं। इन्हें हक का अनाज कटौती कर दिया जाता था, लेकिन जब उन्होंने विरोध किया, तो पूरा राशन ही बंद कर दिया गया। शिकायतें प्रखंड, जिला, और राज्य स्तर तक पहुँचीं, लेकिन सरकार इतनी बहरी निकली कि उनकी पुकार बस… pic.twitter.com/EPlwNyPHwc

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) February 5, 2025

    Also Read : Tata Motors में फुल टाइम अप्रेंटिस का शानदार मौका, ऐसे करें अप्लाई

    Also Read : झारखंड नगरपालिका सेवा परीक्षा का RESULT OUT

    'X' Babulal marandi Bizka village BJP state president Chief Minister Hemant Soren Chief Minister instructions CM निर्देश CM हेमंत सोरेन complaint Garhwa Garhwa District Commissioner government jharkhand negligence Officers ration Ration Card Ration Distribution ration rights rightful action ruling party social media Tribal community tribal families अफसर आदिवासी परिवार आदिवासी समुदाय एक्स गढ़वा गढ़वा जिलाधिकारी झारखंड न्यायोचित कार्रवाई बाबूलाल मरांडी बिजका गांव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राशन राशन वितरण राशन हक राशनकार्ड लापरवाही शिकायत सत्ताधारी दल सरकार सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleTata Motors में फुल टाइम अप्रेंटिस का शानदार मौका, ऐसे करें अप्लाई
    Next Article रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.