Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आज भी बारिश, 24 घंटे हैं भारी
    झारखंड

    झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आज भी बारिश, 24 घंटे हैं भारी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे तक जोरदार बारिश की आशंका जताई है. आईएमडी ने आज मौसम को लेकर किए गए अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 17 सितंबर को झारखंड, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का दौर देखने के लिए मिल सकता है. इसके अलावा बिहार, पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती है, इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

    नॉर्थ वेस्ट की ओर बढ़ रहा झारखंड में बना गहरा अवदाब

    झारखंड पर बना गहरा अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान 8 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा और, कमजोर होकर अवदाब के रूप मे में आज, 17 सितंबर 2024 को भारतीय समयानुसार 0530 पर झारखंड और आसपास के उत्तरी छत्तीसगढ़ पर अक्षांश 23.6° उत्तर और देशांतर 84.2° पूर्व के पास, डाल्टनगंज (झारखंड) से लगभग 50 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में, रांची (झारखंड) से लगभग 120 किमी पश्चिम-उत्तरपश्चिम में, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) से 110 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व में और चुर्क (उत्तर प्रदेश) से 160 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था. इसके झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और आसपास के पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से होते हुए पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखने तथा अगले 24 घंटों के दौरान कमजोर होकर एक सुपष्ट निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है.

    Also Read: हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

    झारखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत

    इधर झारखंड में लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश  ने कहर बरपाया है. राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश से संबंधित अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई. बारिश के कारण कई सड़के और डायवर्सन बह गए. रांची के ग्रामीण इलाकों से लगभग एक दर्जन से अधिक कच्चे घरों के गिरने की खबर है. कई जगहों से पेड़ों के भी गिरने की खबर आई है. नदियां और तालाब उफान पर हैं. मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कोई भी जल स्रोत के करीब नहीं जाए और सावधानी बरतें.

    रांची समेत इन जिलों में अलर्ट, जलस्रोतों के करीब जाने से मनाही

    मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम केंद्र ने पलामू प्रमंडल में रेड अलर्ट जारी कर भारी बारिश से बचने की सलाह दी है. इस दौरान तापमान में भी कोई बदलाव न होने की संभावना है. रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद में मंगलवार को भारी बारिश होगी. मौसम केंद्र ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने को कहा है. नदियों के करीब जाने से लोगों को मना किया गया है.

    Also Read: तेनुघाट डैम के 8 रेडियल फाटक खोले गए, नदी किनारे जाने पर लगी रोक

    Andhra Pradesh Bihar Deep Depression heavy rain IMD jharkhand Madhya Pradesh Meteorological Department Odisha palamu Ponds ranchi red alert Rivers strong winds Uttar Pradesh Uttarakhand Water Sources weather forecast weather station Weather Warning Yellow Alert आईएमडी आंध्र प्रदेश उत्तर प्रदेश उत्तराखंड ओड़िशा गहरा अवदाब जलस्रोत झारखंड तालाब तेज हवाएं नदियां पलामू बिहार भारी बारिश मध्य प्रदेश मौसम केंद्र मौसम चेतावनी मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग येलो अलर्ट रांची रेड अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 17 September 2024 : जानें किस राशि के लिए क्या कहता है आज का राशिफल
    Next Article मुख्यमंत्री के दबाव में काम कर रहे हैं अधिकारी, जेल भेजे जाएंगे संथाल परगना के डीसी और एसपी : निशिकांत दुबे

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.