Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Nov, 2025 ♦ 10:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची समेत झारखंड के इन जिलों में गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड
    झारखंड

    रांची समेत झारखंड के इन जिलों में गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 6, 2025Updated:November 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में ठंड ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे कम तापमान सिमडेगा में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रांची, खूंटी और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री रहा। रांची मौसम केंद्र के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ला-नीना प्रभाव का शुरुआती असर है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी गुरुवार को राज्य के मध्य जिलों रांची, खूंटी, कोडरमा, गुमला और लातेहार में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री तक रहने का अनुमान है। सुबह के समय इन जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा।

    हिमालय में भारी बर्फबारी का असर झारखंड पर भी पड़ेगा

    रांची मौसम केंद्र के अनुसार, इस बार हिमालयी राज्यों खासकर उत्तराखंड के पहाड़ों में भारी बर्फबारी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ला-नीना के प्रभाव के कारण इस साल ठंड अधिक और लंबी चलेगी। अनुमान है कि इस बार सर्दी मार्च के अंत तक बनी रह सकती है। झारखंड में ठंडी हवाएं इन्हीं पहाड़ी इलाकों से आती हैं, इसलिए बर्फबारी का असर यहां भी स्पष्ट रूप से महसूस होगा।

    आज का तापमान और AQI :

    झारखंड के प्रमुख शहरों में तापमान और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक 150 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है। बोकारो में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहा, वहीं इसका AQI 130 दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 124 रहा। धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि यहां AQI का स्तर 126 रहा। कुल मिलाकर, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क और ठंडा बना हुआ है, साथ ही वायु गुणवत्ता सामान्य से थोड़ा खराब स्तर पर बनी हुई है।

    मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। राज्य के कई इलाकों में अब सुबह और देर शाम हल्की सिहरन महसूस की जा रही है, जिससे साफ है कि झारखंड में सर्दी का मौसम अब पूरी तरह दस्तक दे चुका है।

    Also Read : बिहार विस चुनाव 2025 : पहले चरण की 121 सीटों पर आज मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

    The central districts of the state will experience more cold today. There will be more cold in the central districts of Jharkhand today. झारखंड के मध्य जिलों में आज पड़ेगी अधिक ठंड झारखंड में बढ़ने लगी सर्दी रांची में घना कोहरा राज्य के मध्य जिलों में आज पड़ेगी अधिक ठंड सिमडेगा में सबसे कम तापमान 12 डिग्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार विस चुनाव 2025 : पहले चरण की 121 सीटों पर आज मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
    Next Article बिहार में मतदान की शुरुआत, PM मोदी ने कहा – पहले मतदान, फिर जलपान

    Related Posts

    गुमला

    राम रेखा धाम से लौट रही बोलेरो की टैंकर से भिड़ंत, दो की दर्दनाक मौ’त

    November 6, 2025
    झारखंड

    रांची यूनिवर्सिटी में परीक्षा रिकॉर्ड गायब, ट्रांसक्रिप्ट के लिए भटक रहे लंदन फिल्म स्कूल में चयनित छात्र

    November 6, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव 2025 : लालू परिवार ने डाला वोट, कई बूथों पर EVM खराब होने से परेशानी

    November 6, 2025
    Latest Posts

    महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीत के बाद PM मोदी से की भेंट

    November 6, 2025

    डोनाल्ड ट्रंप नहीं जाएंगे दक्षिण अफ्रीका के G20 शिखर सम्मेलन, कहा- वहां मेरे देश का प्रतिनिधित्व नहीं होगा

    November 6, 2025

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 83,783 पर और निफ्टी 25,664 के पार

    November 6, 2025

    बिहार चुनाव : 121 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान… जानें कौन सबसे आगे

    November 6, 2025

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज चौथा टी-20 मुकाबला, करारा ओवल में पहली बार उतरेगी टीम इंडिया

    November 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.