Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज चौथा टी-20 मुकाबला, करारा ओवल में पहली बार उतरेगी टीम इंडिया
    खेल-सिनेमा

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज चौथा टी-20 मुकाबला, करारा ओवल में पहली बार उतरेगी टीम इंडिया

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read15
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज करारा ओवल स्टेडियम, गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1:15 बजे होगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, और दोनों टीमें बढ़त हासिल करने के लिए मैदान में उतरेंगी।

    भारत ने कुलदीप यादव को टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए स्क्वॉड से रिलीज कर दिया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपने ओपनर ट्रैविस हेड को टीम से बाहर कर दिया है। उनकी जगह मैथ्यू शॉर्ट को ओपनिंग का मौका मिलने की संभावना है।

    मैक्सवेल की वापसी संभव

    ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इंजरी से उबरने के बाद आज के मुकाबले से टीम में वापसी कर सकते हैं। वहीं टीम के तेज गेंदबाज नाथन एलिस अब तक सीरीज में सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं और भारत के लिए चुनौती साबित हो सकते हैं।

    अभिषेक शर्मा की धमाकेदार फॉर्म

    भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। वे अब तक तीन मैचों में 112 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 167.16 रहा है। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती चार विकेट के साथ सबसे सफल रहे हैं। कुलदीप यादव की जगह अब वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है।

    बुमराह 100 विकेट के करीब

    टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे करने से केवल 2 विकेट दूर हैं। उनके नाम 78 मैचों में 98 विकेट दर्ज हैं।

    भारत पहली बार गोल्ड कोस्ट के करारा ओवल में कोई टी-20 मुकाबला खेलेगा। इस मैदान पर अब तक केवल दो टी-20 मैच हुए हैं — एक में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और दूसरे में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। यहां का सबसे बड़ा स्कोर 146 रन है, जो ऑस्ट्रेलिया ने 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।

    मौसम रहेगा साफ

    मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। गोल्ड कोस्ट में दोपहर में केवल 10% क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन मुकाबला बिना किसी रुकावट के होने की उम्मीद है।

    संभावित प्लेइंग-11

    ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जैवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशस, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन।

    भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

     

    अभिषेक शर्मा इंडियन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम करारा ओवल क्रिकेट न्यूज़ गोल्ड कोस्ट ग्‍लेन मैक्‍सवेल चौथा टी-20 मैच जसप्रीत बुमराह टी-20 सीरीज टी20 क्रिकेट नाथन एलिस भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया भारतीय क्रिकेट टीम मिचेल मार्श मैच प्रीव्यू वॉशिंगटन सुंदर सूर्यकुमार यादव स्पोर्ट्स अपडेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराम रेखा धाम से लौट रही बोलेरो की टैंकर से भिड़ंत, दो की दर्दनाक मौ’त
    Next Article बिहार चुनाव : 121 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान… जानें कौन सबसे आगे

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    “आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

    October 6, 2026
    Latest Posts

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026

    कांशीराम: सरकारी नौकरी छोड़ बनाई अपनी सियासी ताकत, जिनके आंदोलन ने बदल दी दलित राजनीति

    October 9, 2026

    झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

    October 9, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.