Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार कार्यालय परिचारी भर्ती के लिए होगी लिखित परीक्षा, आवेदन की प्रक्रिया शुरू
    बिहार

    बिहार कार्यालय परिचारी भर्ती के लिए होगी लिखित परीक्षा, आवेदन की प्रक्रिया शुरू

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भर्ती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार सरकार के विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग (DST), पटना ने विज्ञापन संख्या 02/2022 के तहत कार्यालय परिचारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की घोषणा की है. इसके लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. यह परीक्षा 11 मई 2025 को ऑफलाइन मोड (OMR बेस्ड) में होगी. इसकी परीक्षा की जिम्मेदारी BPSC को दी गई है.

    पहले यह घोषणा की गई थी कि परिचारी के पदों पर चयन केवल 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा. लेकिन आवेदनों की छंटनी के दौरान यह पाया गया कि मैट्रिक-समकक्ष प्रमाणपत्रों के आधार पर 3 गुणा सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार करना मुश्किल हो रहा था. इसी कारण, DST ने चयन प्रक्रिया में बदलाव करते हुए लिखित परीक्षा को चयन का आधार बना दिया है.

    कुल 238 पदों पर की जाएगी भर्ती :

    • अनारक्षित वर्ग के लिए : 99 पद
    • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए : 24 पद
    • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए : 40 पद
    • अनुसूचित जाति (SC) के लिए : 65 पद
    • अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए : 02 पद
    • पिछड़ा वर्ग की महिला (BCW) के लिए : 08 पद

    BSSC द्वारा नयी भर्ती का नोटिफिकेशन :

    BSSC ने अवर सांख्यिकी पदाधिकारी और प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के 682 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए आवेदन 1 अप्रैल से 19 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे. इच्छुक उम्मीदवार bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

    पदों का विवरण :

    • कुल रिक्तियां : 682
    • अनारक्षित वर्ग : 313 पद
    • एससी : 98 पद
    • एसटी : 07 पद
    • एमबीसी : 112 पद
    • पिछड़ा वर्ग : 62 पद
    • पिछड़ा वर्ग की महिला : 22 पद
    • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 68 पद

    शैक्षणिक योग्यता :

    इच्छुक उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र, गणित, या सांख्यिकी में से किसी एक विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है. इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने उपरोक्त विषयों से पासकोर्स के रूप में स्नातक डिग्री प्राप्त की हो या जिनकी डिग्री पूरक विषय (subsidiary) के साथ हो, वे भी आवेदन करने के योग्य होंगे. उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि से पहले अपना आवेदन प्रस्तुत करें और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

    Also Read : फगुआ क्यों मनाया जाता है सरहुल और होली से पहले…जानें

    11 मई 2025 2025 Advertisement No. 02/2022 bihar government BPSC DST Exam Responsibility May 11 Office Attendant Offline Mode OMR बेस्ड OMR-based patna Recruitment exam Science and Technology Department Written exam ऑफलाइन मोड कार्यालय परिचारी तकनीकी शिक्षा विभाग पटना परीक्षा जिम्मेदारी बिहार सरकार भर्ती परीक्षा लिखित परीक्षा विज्ञान प्रावैधिकी विज्ञापन संख्या 02/2022
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइस नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल बन कर तैयार, 96 किलोमीटर तक सुरंग में कर सकेंगे यात्रा
    Next Article परिजनों के डांटने के बाद इस हालत में मिला बच्चा…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लैश से बचे कैंडिडेट्स… JPSC मुख्य परीक्षा की तारीखें बदली, अब कब होंगे एग्जाम?

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.