Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जेपीएससी परीक्षा केंद्र में जमकर हुआ हंगामा, छात्रों ने लगाया प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप
    झारखंड

    जेपीएससी परीक्षा केंद्र में जमकर हुआ हंगामा, छात्रों ने लगाया प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: जिले के मिहिजाम स्थित जेजेएस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने जमकर हंगामा किया. छात्रों का आरोप है कि प्रश्न पत्र का जो बंडल आया हुआ था वह खुला हुआ था. इस बाबत जानकारी मिलने पर उपायुक्त कुमुद सहाय तथा एसडीओ अनंत कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया. उपयुक्त ने कहा कि प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है. छात्रों का कहना था कि प्रश्नपत्र का बंडल सभी विद्यार्थियों के सामने में खोला जाए. जबकि सरकार का नियम है कि दो छात्र की उपस्थिति में प्रश्न पत्र खोला जाए.

    उन्होंने कहा कि भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है और हर एक कार्यों की वीडियो रिकॉर्डिंग हो रही है. हालांकि एक बार पुनः लगभग आधा घंटा के हंगामा के बाद दोबारा परीक्षा प्रारंभ कराया गया. आधे विद्यार्थी परीक्षा दिए और आधे ने परीक्षा का बहिष्कार किया है. लगभग 50 विद्यार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार किया है. हंगामा के दौरान छात्र परीक्षा पत्र लीक होकर सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कह रहे थे, जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने छात्रों को सोशल मीडिया पर दिखाए जा रहे प्रश्न पत्र को दिखाने के लिए कहा पर कोई नहीं दिखा पाए.

    इधर जिले भर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारी कुव्यवस्था के बीच परीक्षा संचालन का वीडियो वायरल हो गया. वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है कि जामताड़ा के किसी परीक्षा केंद्र पर छात्र प्रश्न पत्र लेकर जहां-तहां बैठे हैं और मोबाइल के माध्यम से उनका जवाब तलाश कर लिख रहे हैं. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हो पाई है. लेकिन ऐसे वीडियो वायरल होने से लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है. अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा छात्रों को विश्वास दिलाया गया कि आपने जो भी सवाल उठाया है, परीक्षा समाप्त होने से पूर्व उसका सही-सही निदान किया जाएगा, लेकिन आप लोग शांति बनाए रखें और परीक्षा में शामिल हो जाएं. इसके बावजूद भी दर्जनों छात्रों ने परीक्षा में बैठने से इनकार कर दिया और वह प्रश्न पत्र लीक होने का विरोध करते रहे.

    ये भी पढ़ें: बड़े- बड़े पोस्टरों के पीछे छुप कर झारखंड के भविष्य का सौदा कर रही सरकार: सुदेश महतो  

    आज की खबर उपायुक्त कुमुद सहाय एसडीओ अनंत कुमार करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन परीक्षा केंद्र प्रश्न पत्र लीक मिहिजाम मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑटो चालक की एक्सीडेंट से मौत मामले में प्रशासन ने अब तक नहीं की कोई कार्रवाई, टक्कर मारने वाले कार की परिजनों ने की पहचान
    Next Article वैश्य पोद्दार समाज ने किया होली सम्मेलन का आयोजन, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रंगोत्सव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026
    Latest Posts

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.