Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जिले में नहीं होना चाहिए अवैध उत्खनन और परिवहन, SP ने दिए सख्त निर्देश
    क्राइम

    जिले में नहीं होना चाहिए अवैध उत्खनन और परिवहन, SP ने दिए सख्त निर्देश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : शनिवार को पुलिस मुख्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. जहां SP डॉक्टर एहतेशाम वकारिब की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जरूरी निर्देश दिए गए. इस बैठक में SP नें दिसम्बर-2024 में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों का निष्पादन आदि विभिन्न विषयों पर समीक्षा की. समीक्षा के बाद SP ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को माह दिसम्बर 2024 तक प्रतिवेदित एवं लंबित कांडों की समीक्षोपरान्त माह जनवरी के अंत तक लंबित कांडों की संख्या को घटाकर 500 से नीचे लाने का लक्ष्य दिया गया. साथ ही साईबर अपराध से संबंधित लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.

    एसपी ने सभी थाना प्रभारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ट्रकों से कोयला एवं इंधन की हो रही चोरी पर पूर्णतः अंकुश लगाएं. नियमित रूप से सघन गश्ती और अभियान चलाएं. बालू, पत्थर, कोयला के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स के द्वारा चलाये जा रहे छापामारी अभियान के दौरान सभी आवश्यक सहयोग करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग पार्टी को मुस्तैदी के साथ भ्रमणशील रहकर सघन गश्ती रखें.

    थाना में आने वाले फरियादियों/आवेदकों को शालीनता के साथ उनकी समस्याओं को सुनने एवं त्वरित जांचोपरान्त विधि-सम्मत आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया. वहीं आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना के नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्व्य स्थापित कर प्रतिदिन नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाकर चालक का हेलमेट, सीट-बैल्ट, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, इत्यादि कि जांच करने के साथ-साथ ड्रंक एंड ड्राइव के विरूद्ध नियमित रूप से जांच अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही अपराध गोष्ठी के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने बेहतर कार्य के लिए पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया.

    SP

    इस अपराध गोष्ठी में जामताड़ा जिला के सभी थाना प्रभारी, प्रभाग निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला और जामताड़ा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, सहित सभी शाखा के शाखा प्रभारी सम्मिलित हुए.

    Also Read : आने वाले कुछ दिनों तक दिख सकता है मौसम का बदलता मिज़ाज

    Also Read : BPSC री-एग्जाम की मांग, आज बंद रहेगा बिहार

    Also Read : ISRO का नया कीर्तिमान, SpaDex मिशन को दिया सफलतापूर्वक अंजाम

    Also Read : हॉकी के रोमांच के लिए रांची तैयार, महिला HIL का आज आगाज

    Also Read : Rashifal, 12 January 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Crime Control Crime Report cyber crime December 2024 instructions January 2025 law and order Monthly Crime Meeting Pending Cases police headquarters Police Officials Quick Disposal review meeting SP Dr. Ehtesham Wakareb SP डॉक्टर एहतेशाम वकारिब target अपराध नियंत्रण अपराध रिपोर्ट जनवरी 2025 त्वरित निष्पादन दिसम्बर 2024 निर्देश पुलिस पदाधिकारी पुलिस मुख्यालय मासिक अपराध गोष्ठी लक्ष्य लंबित कांड विधि व्यवस्था समीक्षा बैठक साईबर अपराध
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइन दो शहरों की दूरी होगी कम, सरकार ने उठाया बड़ा कदम
    Next Article अफीम की खेती कर रहे थे ग्राम प्रधान, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.