Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में जनता नहीं, अफसरशाही का राज है : तेजस्वी यादव
    ट्रेंडिंग

    बिहार में जनता नहीं, अफसरशाही का राज है : तेजस्वी यादव

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस्वी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर CM नीतीश कुमार और NDA सरकार पर निशाना साधा है. पटना में राजद के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पंचायती राज प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “2025 का चुनाव निर्णायक होगा, और इस सरकार को उखाड़ फेंकना है.” तेजस्वी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अब गांव-गांव जाएं और RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें और “माई बहिन सम्मान योजना” जैसी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएं.

    तेजस्वी यादव ने इस मौके पर केंद्र और राज्य सरकार दोनों की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, “राज्य में पिछले 20 सालों से NDA की सरकार है, फिर भी बिहार आज भी देश के सबसे गरीब राज्यों में गिना जाता है. प्रति व्यक्ति आय बेहद कम है. बिहार में जनता नहीं, अफसरशाही का राज है.” उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को डराकर काम करने से रोका जा रहा है.

    आतंकी हमले में मरे लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

    सम्मेलन की शुरुआत में तेजस्वी यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं पूरे देश के लिए चिंता का विषय हैं और इसके लिए सरकार को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. इस कार्यक्रम में RJD के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, सांसद संजय यादव और अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे.

    तेजस्वी ने नीतीश कुमार को एक बार फिर आड़े हाथों लेते हुए उन्हें “बीमार और लाचार मुख्यमंत्री” कहा और आरोप लगाया कि वे अब राज्य की समस्याओं से पूरी तरह कट चुके हैं. तेजस्वी यादव का यह भाषण 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज माना जा रहा है, जिसमें राजद कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया है.

    Also Read : बिहार की दूसरी और देश की तीसरी अमृत भारत ट्रेन शुरू, PM ने मधुबनी में दिखाई हरी झंडी

    2025 elections 2025 चुनाव Bihar Assembly Bihar Assembly Elections Bihar Politics bureaucracy central government Lalu Prasad Yadav Leader of Opposition Mai Bahin Samman Yojana NDA Government NDA सरकार Nitish kumar Pahalgam terror attack panchayat representatives Panchayati Raj cell patna per capita income Rashtriya Janata Dal Rjd state government Tejashwi Yadav tribute workers' conference अफसरशाही कार्यकर्ता सम्मेलन केंद्र सरकार तेजस्वी यादव नीतीश कुमार नेता प्रतिपक्ष पंचायत प्रतिनिधि पंचायती राज प्रकोष्ठ पटना पहलगाम आतंकी हमला प्रति व्यक्ति आय बिहार राजनीति बिहार विधानसभा बिहार विधानसभा चुनाव माई बहिन सम्मान योजना राज्य सरकार राष्ट्रीय जनता दल लालू प्रसाद यादव श्रद्धांजलि
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइस दिन से बदल जायेगा स्कूलों का समय, DC ने दिया निर्देश
    Next Article RJD नेता कैलाश यादव ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, PM मोदी की चुनावी सभा पर जताई नाराज़गी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.