Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रिटायर हो चुके हैं DGP, फिर कैसे ले रहे जरूरी फैसले : बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    रिटायर हो चुके हैं DGP, फिर कैसे ले रहे जरूरी फैसले : बाबूलाल मरांडी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 2, 2025Updated:May 2, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां डीजीपी का पद वैधानिक रूप से खाली है। कायदे से IPS अनुराग गुप्ता बीते 30 अप्रैल को ही DGP के पद से रिटायर हो चुके हैं। उनके सेवा विस्तार पर रोक लगाकर केंद्र सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश भी दिया था। पर रिटायर होने के बाद भी राज्य सरकार अनुराग गुप्ता को DGP के पद पर बनाये हुए है। सिर्फ DGP ही नहीं, CID और अन्य कई अहम विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी अनुराग गुप्ता के ही पास है। बाबूलाल मरांडी ने यह बातें भापका कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। मौके पर बाबूलाल ने सवाल उठाया कि जब केंद्र सरकार ने उनके सेवा विस्तार को इजाजत ही नहीं दी है, तो अनुराग गुप्ता किस आधार पर DGP जैसे अहम पद पर फैसले ले रहे हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि गुप्ता के खिलाफ पहले भी बिहार में एक थाने में IPC की धारा 420 के तहत केस दर्ज हो चुका है।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अनुराग गुप्ता वही अधिकारी हैं, जिन्हें हेमंत सोरेन सरकार ने पहले 26 महीने के लिए निलंबित किया था, लेकिन अब वही सरकार उन्हें अपना ‘विश्वस्त’ मानते हुए डीजीपी बनाकर बैठाए हुए है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अनुराग गुप्ता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच सांठगांठ है। उन्होंने कहा कि ईडी जिन मामलों की जांच कर रही है, उनमें जिन अधिकारियों के नाम हैं, उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है।

    बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि अनुराग गुप्ता के डीजीपी बनने के बाद से राज्य में कोयला चोरी और अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वसूली के लिए गाड़ियों से लोग घूम रहे हैं, और यह वसूली सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने मांग की कि राज्य में कानून व्यवस्था को सही रखने के लिए अनुराग गुप्ता को तत्काल डीजीपी पद से हटाया जाए और वैधानिक रूप से नया डीजीपी नियुक्त किया जाये।

    Also Read : चचेरे भाई ने शौच के बहाने उपेंद्र के साथ कर दिया ये काम

    Also Read : PU में सीनेट चुनाव के लिए वोटिंग जारी, नतीजों की गिनती शाम में

    Also Read : राजगीर में खिलाड़ियों को CM नीतीश देंगे यह तोहफा

    Also Read : धनबाद में अवैध कोयला खनन बेधड़क जारी, BCCL को जंगल में मिली कई खदानें

    Also Read : भारतीय और अमेरिकी टीम के बीच शतरंज महा-मुकाबला 4 अक्टूबर को

    Also Read : जातिगत जनगणना तो महज शुरुआत है, पिक्चर अभी बाकी है : तेजस्वी यादव

    Also Read : वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास का आज होगा अंतिम संस्कार

    Anurag Gupta Babulal marandi Bjp BJP allegations central government DGP Controversy DGP post Hemant Soren government jharkhand Jharkhand news Jharkhand Politics law and order legal crisis police chief press conference retired officer state government अनुराग गुप्ता कानून व्यवस्था केंद्र सरकार झारखंड झारखंड न्यूज झारखंड राजनीति डीजीपी पद डीजीपी विवाद पुलिस प्रमुख प्रेस कॉन्फ्रेंस बाबूलाल मरांडी भाजपा भाजपा आरोप राज्य सरकार रिटायर्ड अधिकारी वैधानिक संकट हेमंत सोरेन सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक परिवार के 8 सदस्यों ने बदला अपना धर्म, बोले- यह हमारा निजी फैसला
    Next Article राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को, डालसा की तैयारी जोरों पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.