Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»एक परिवार के 8 सदस्यों ने बदला अपना धर्म, बोले- यह हमारा निजी फैसला
    देश

    एक परिवार के 8 सदस्यों ने बदला अपना धर्म, बोले- यह हमारा निजी फैसला

    Team JoharBy Team JoharMay 2, 2025Updated:May 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: मथुरा के जमुनापार क्षेत्र में एक अजीब मामला देखने को मिला है। दरअसल यहां एक मुस्लिम परिवार के 8 सदस्यों ने गुरुवार को वृंदावन के एक आश्रम में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित धार्मिक समारोह में हिंदू धर्म अपना लिया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने अपना नाम भी बदला और कहा कि यह उनका निजी और स्वतंत्र फैसला है और उनके पैतृक धर्म पर यह आधारित है।

    परिवार के मुखिया जाकिर ने अपना नाम बदलकर जगदीश कर लिया। जानकारी के मुताबिक, वह वृंदावन जिले के शेरगढ़ जिले के रहने वाले हैं। हालांकि वह ससुराल में रहकर गांव में ही दुकान चलाते हैं।

    मुस्लिम परिवार ने बदला अपना धर्म

    मीडिया से बात करते हुए जगदीश ने कहा, “मुगल काल तक हमारे पूर्वज हिंदू थे। उन्होंने दबाव में आकर इस्लाम धर्म अपना लिया। लेकिन मन, वचन व कर्म से मैं देवी काली की पूजा करता रहा हूं। गांव वाले आज भी मुझे ‘भगत जी’ कहते हैं।” उन्होंने कहा कि मूल रूप से गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखने वाला परिवार पिछले तीन सालों से अपनी जड़ों की ओर लौटने पर विचार कर रहा था। उन्होंने कहा, “हमने हिंदू धर्म में पूरी आस्था रखते हुए, बिना किसी दबाव या प्रलोभन के यह कदम उठाया।” बता दें कि उन्होंने वृंदावन के श्री जी वाटिका कॉलोनी में भागवत धाम आश्रम में हिंदू युवा वाहिनी ने धर्म परिवर्तन कराया।

    क्या बोले हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता

    बता दें कि 8 परिवार में जगदीश की पत्नी, बेटी, बहुओं और पोते-पोतियों समेत परिवार ने एक घंटे तक चले हवन यज्ञ में भाग लिया। इस दौरान जाकिर ने अपना नाम बदलकर जगदीश रख दिया। जबकी उनकी पत्नी गुड्डी का नाम गुड़िया, बड़े बेटे अनवर का नाम सुमित, छोटे बेटे रनवर का नाम रामेश्वर, बहू सबीरा का नाम सावित्री और पोते-पोतियों सबीर, जोया व नेहा का नाम क्रमशः शत्रुघ्न, सरस्वती और स्नेहा रखा गया। बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन हिंदु युवा वाहिनी द्वारा किया गया था। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता शरद सैनी ने कहा कि परिवार ने गंगा जल से शुद्धिकरण किया और समारोह से पहले भगवा पटका पहनाया। उन्होंने कहा कि यह कदम उन्होंने अपनी स्वेच्छा से उठाया है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोड़ा गैंग के दो एक्टि सदस्य धराए, लूट और छिनतई के सामान बरामद
    Next Article रिटायर हो चुके हैं DGP, फिर कैसे ले रहे जरूरी फैसले : बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.