Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 8:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा में हैं घुसपैठिये, RSS इनपर एनआरसी लागू करेः झामुमो
    झारखंड

    भाजपा में हैं घुसपैठिये, RSS इनपर एनआरसी लागू करेः झामुमो

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा में बड़ी संख्या में घुसपैठियों का प्रवेश हुआ है. उन्होंने RSS से आग्रह किया कि भाजपा में एनआरसी लागू करवायें. क्योंकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष घुसपैठिया, सचेतक घुसपैठिया. उन्होंने कहा कि घुसपैठिया का डेफिनेशन बाबूलाल जी को पता है और घुसपैठिये वाली बात वो खूद को देखते हुए ही कहे हैं. सुप्रियो भट्टाचार्या सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ये घुसपैठिये केवल भाजपा में ही नहीं, बीसीसीआई में भी है. यहां तक आईपीएल में भी घुसपैठिया है. जिन्हें क्रिकेट नहीं आता वैसे लोगों का जमावड़ा है.

    वहीं उत्तरकाशी में हुई घटना के बारे में उन्होंने कहा कि ये चिंता का विषय है. वहां जो चाल धंसा है उसमें 40 मजदूरों की जान चली गयी है. उनमें झारखंड के भी 15 मजदूर शामिल हैं. इस तरह की घटना भाजपा के शासनकाल में होती रही है. उत्तराखंड में टनेल में पानी घुस गया जिससे कई लोगों की जान चली गयी. उन्होंने कहा कि अपने लोगों को मदद पहुंचाने के लिये जिस तरह से काम हो रहे हैं उससे लोगों को नुकसान हो रहा है.

    भाजपा का झामुमो पर पलटवार, कहा- एनआरसी का समर्थन नहीं कर अपना आदिवासी विरोधी चेहरा दिखा रहा झामुमो

    भाजपा ने झामुमो पर पलटवार किया है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि एनआरसी का समर्थन नहीं कर झामुमो अपना आदिवासी विरोधी चेहरा दिखा रहा है. इन मुस्लिम बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के द्वारा झारखंड के मुसलमान का हक मारा जा रहा है. उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाओं का फायदा यहीं उठा लेते हैं. आदिवासी बेटियों से शादी कर ये पंचायत और नगर निकायों पर काबिज होते हैं और जमीन के मालिक बन जाते हैं.  झामुमो का शीर्ष नेतृत्व बाबूलाल फोबिया से ग्रसित है. अब उन्हें भय सता रहा है कि जब बाबूलाल मरांडी सत्ता में आएंगे तो अपने वादे के अनुरूप भ्रष्टाचार करने वाले सभी नेताओं को लाल कोठी का रास्ता दिखाएंगे. इसलिए ये अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं.

    ये भी पढ़ें: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित सूबे के नेता-मंत्रियों का नागपुर में होगा जुटान, जानिए क्यों?

    RSS आईपीएल आज की खबर आदिवासी उत्तरकाशी एनआरसी करंट न्यूज केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या जोहार लाइव झामुमो झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्या झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पूर्व सीएम बाबूलाल प्रतुल शाहदेव प्रतुल शाहदेव बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बांग्लादेशी बाबूलाल मरंडी बाबूलाल मरांडी बीसीसीआई भाजपा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव मुख्य समाचार मुसलमान रोहिंग्या लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article…और पीएम के गले लग फूट-फूट कर रोने लगे शमी!
    Next Article चोरों ने बनाया घर को निशाना, कीमती जेवरात पर किया हाथ साफ

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.