Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»गढ़वा में ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, छत काटकर घुसे चोर
    क्राइम

    गढ़वा में ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, छत काटकर घुसे चोर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 2, 2026Updated:May 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गढ़वा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : विशुनपुरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला विशुनपुरा बाजार स्थित मनोकामना ज्वेलर्स का है, जहां चोरों ने दुकान को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। दुकान मालिक अजीत सोनी ने बताया कि वे शुक्रवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और चोरी की पूरी वारदात साफ नजर आ रही थी।

    छत काटकर अंदर घुसे चोर

    चोरों ने बड़ी चालाकी से दुकान में एंट्री ली। उन्होंने सीढ़ी के ऊपर लगे छत के हिस्से को काटकर अंदर प्रवेश किया और फिर आराम से वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद काउंटर का लॉक तोड़कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। दुकान से करीब 40 हजार रुपये नकद और लगभग 1.25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। कुल मिलाकर लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

    पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं

    इलाके में यह कोई पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी मुन्ना ज्वेलर्स में करीब 40 लाख रुपये के जेवरात की चोरी हो चुकी है। वहीं एक अन्य व्यापारी से सोने-चांदी से भरा झोला लूट लिया गया था, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में डर और गुस्सा दोनों है। उन्होंने पुलिस से इलाके में गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। भुक्तभोगी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: डेपुटेशन पर तैनात कर्मियों और प्रोफेसरों को भी मिलेगा अकादमिक भत्ता

    Breaking news Jharkhand Burglary Case Crime news Garhwa News Gold Silver Theft jewellery shop theft Jharkhand crime update Manokamna Jewellers police investigation shop robbery Traders Fear Vishunpura Theft
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: डेपुटेशन पर तैनात कर्मियों और प्रोफेसरों को भी मिलेगा अकादमिक भत्ता
    Next Article बंद खदान में डूबी किशोरी का पांचवें दिन मिला शव, चिरकुंडा में पसरा मातम

    Related Posts

    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.