Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बंद खदान में डूबी किशोरी का पांचवें दिन मिला शव, चिरकुंडा में पसरा मातम
    जोहार ब्रेकिंग

    बंद खदान में डूबी किशोरी का पांचवें दिन मिला शव, चिरकुंडा में पसरा मातम

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 2, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    किशोरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    DHanbad : धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। उत्तर पंचायत के बाउरी टोला स्थित ईसीएल की एक बंद खदान में डूबी 13 वर्षीय किशोरी रंपा बाउरी का शव घटना के पांचवें दिन बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है।

    नहाने गई थी, गहरे पानी में डूब गई

    जानकारी के अनुसार, रंपा बाउरी 28 अप्रैल को पास की बंद खदान में नहाने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबकर लापता हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

    गोताखोरों और एनडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन

    घटना के अगले दिन स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। उन्होंने घंटों तक पानी में तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने लगातार कई दिनों तक खदान में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन रंपा का कोई पता नहीं चल पाया।

    पांचवें दिन पानी में उपलाता मिला शव

    शनिवार को घटना के पांचवें दिन अचानक रंपा का शव खदान के पानी में उपलाता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने मिलकर शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया।

    सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई बंद खदानें खुली पड़ी हैं, जहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। अक्सर बच्चे और युवक इन खदानों में नहाने चले जाते हैं, जिससे ऐसे हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बंद खदानों के आसपास घेराबंदी की जाए, चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

    Also Read : BREAKING : देशभर के करोड़ो मोबाइल में एक साथ बजा अलर्ट का सायरन, भारत सरकार ने की टेस्टिंग 

    Body of Teenager Who Drowned in Closed Mine Recovered on Fifth Day; Grief Grips Chirkunda चिरकुंडा में पसरा मातम बंद खदान में डूबी किशोरी का पांचवें दिन मिला शव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, छत काटकर घुसे चोर
    Next Article चाईबासा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों के 5 किलो जिलेटिन और हथियार बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    August 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने दिए छाते, बारिश से मिलेगी राहत

    August 6, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026

    सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.