Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 3:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»GPS के बताये रास्ते पर चल 11 हजार वोल्ट की चपेट में आया कंटेनर, करंट से ड्राइवर की हालत गंभीर
    जामताड़ा

    GPS के बताये रास्ते पर चल 11 हजार वोल्ट की चपेट में आया कंटेनर, करंट से ड्राइवर की हालत गंभीर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 2, 2026Updated:May 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब जीपीएस के भरोसे जा रहा एक कंटेनर गलत रास्ते पर पहुंच गया और हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इस घटना में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड नंबर का एक ऊंचा कंटेनर धनबाद की ओर जा रहा था। ड्राइवर ने रास्ता तय करने के लिए जीपीएस का सहारा लिया, लेकिन वह मुख्य मार्ग छोड़कर प्रस्तावित NH-419 की ओर मुड़ गया। यह रास्ता संकरा और ग्रामीण इलाके से होकर गुजरता है।

    हाईटेंशन तार से टकराई गाड़ी, दौड़ गया करंट

    जामताड़ा शहर में गायछंद मोड़ के पास कंटेनर की ऊंची बॉडी सड़क के ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्ट के तार से टकरा गई। जैसे ही संपर्क हुआ, पूरे कंटेनर में करंट फैल गया और ड्राइवर फंस गया। करंट लगने से ड्राइवर जोर-जोर से चिल्लाने लगा, लेकिन देर रात होने के कारण आसपास कोई मदद के लिए मौजूद नहीं था। किसी तरह जान बचाने के लिए वह कंटेनर से कूद गया, लेकिन अंधेरे में सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गया, जिससे उसका सिर बुरी तरह जख्मी हो गया।

    शॉर्ट सर्किट से कुछ देर में गुल हुई बिजली

    हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण कुछ ही सेकेंड में बिजली कट गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घायल होने के बावजूद ड्राइवर ने हिम्मत दिखाते हुए कंटेनर को पीछे कर सुरक्षित जगह पर लगा दिया। घटना के बाद आसपास के लोग जाग गए और ड्राइवर की मदद करते हुए उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय निवासी अरूप माजी ने बताया कि यह महज संयोग था कि ड्राइवर की जान बच गई, लेकिन उसकी हालत काफी गंभीर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते पर बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए हैं, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

    Also Read : JTET में भाषा विवाद गरमाया, भोजपुरी-मगही हटाने पर बीजेपी ने सरकार को घेरा

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJTET में भाषा विवाद गरमाया, भोजपुरी-मगही हटाने पर बीजेपी ने सरकार को घेरा
    Next Article जामताड़ा के जीतपुर जंगल में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ सदर अस्पताल हो रहा हाईटेक : मोबाइल से रजिस्ट्रेशन, पेपरलेस इलाज की तैयारी तेज

    May 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार, रांची में हुआ सम्मान

    May 2, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा के जीतपुर जंगल में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका

    May 2, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ सदर अस्पताल हो रहा हाईटेक : मोबाइल से रजिस्ट्रेशन, पेपरलेस इलाज की तैयारी तेज

    May 2, 2026

    नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार, रांची में हुआ सम्मान

    May 2, 2026

    जामताड़ा के जीतपुर जंगल में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका

    May 2, 2026

    GPS के बताये रास्ते पर चल 11 हजार वोल्ट की चपेट में आया कंटेनर, करंट से ड्राइवर की हालत गंभीर

    May 2, 2026

    JTET में भाषा विवाद गरमाया, भोजपुरी-मगही हटाने पर बीजेपी ने सरकार को घेरा

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.