Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 1:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: डेपुटेशन पर तैनात कर्मियों और प्रोफेसरों को भी मिलेगा अकादमिक भत्ता
    कोर्ट की खबरें

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: डेपुटेशन पर तैनात कर्मियों और प्रोफेसरों को भी मिलेगा अकादमिक भत्ता

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में डेपुटेशन पर काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों और प्रोफेसरों के लिए राहत भरी खबर है। झारखंड हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि ऐसे कर्मियों को भी अब अकादमिक भत्ता (Academic Allowance) मिलेगा। लंबे समय से चल रहे इस विवाद पर अब अदालत ने विराम लगा दिया है।

    क्या है पूरा मामला

    मामला रिम्स (RIMS) में डेपुटेशन पर कार्यरत डॉक्टरों और प्रोफेसरों से जुड़ा हुआ है। ये वे कर्मचारी हैं जो राज्य सरकार की सेवा से जुड़े रहते हुए मेडिकल कॉलेज और संस्थानों में पढ़ाने का काम कर रहे हैं। साल 2019 में राज्य सरकार ने इन्हें अकादमिक भत्ता देने से इनकार कर दिया था, जिसके खिलाफ करीब 70 प्रोफेसरों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने सरकार के 2019 वाले आदेश को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि जो भी प्रोफेसर और शिक्षक शैक्षणिक कार्य कर रहे हैं, उन्हें समान काम के लिए समान लाभ मिलना चाहिए। इसलिए उन्हें भी अकादमिक भत्ता देने से इनकार करना गलत है।

    याचिकाकर्ताओं की दलील

    याचिकाकर्ताओं ने कहा था कि वे पूरी तरह से शिक्षण कार्य कर रहे हैं और देश के अन्य संस्थानों जैसे एम्स में भी इसी तरह का भत्ता दिया जाता है। ऐसे में झारखंड में भेदभाव नहीं होना चाहिए। दरअसल, रिम्स की गवर्निंग बॉडी ने 2018 में अकादमिक भत्ता देने का फैसला लिया था, लेकिन 2019 में राज्य सरकार ने इसे खारिज कर दिया था। अब कोर्ट के फैसले के बाद यह आदेश अमान्य हो गया है। इस फैसले के बाद राज्य के कई डेपुटेशन पर कार्यरत डॉक्टरों और प्रोफेसरों को आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही यह निर्णय आगे दूसरे संस्थानों के लिए भी एक नजीर बन सकता है।

    Also Read : BREAKING : देशभर के करोड़ो मोबाइल में एक साथ बजा अलर्ट का सायरन, भारत सरकार ने की टेस्टिंग

    Academic Allowance Breaking news Jharkhand court verdict Deputation Employees Education Allowance Government Employees Jharkhand Jharkhand high court Jharkhand news Medical College Faculty Professor Allowance RIMS Ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : देशभर के करोड़ो मोबाइल में एक साथ बजा अलर्ट का सायरन, भारत सरकार ने की टेस्टिंग
    Next Article गढ़वा में ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, छत काटकर घुसे चोर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CBI के शिकंजे में सैकड़ों करोड़ के फ्रॉड का मास्टरमाइंड कमलेश पारेख, UAE से लाया गया भारत

    May 2, 2026
    चाईबासा

    झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मिले

    May 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंद खदान में डूबी किशोरी का पांचवें दिन मिला शव, चिरकुंडा में पसरा मातम

    May 2, 2026
    Latest Posts

    CBI के शिकंजे में सैकड़ों करोड़ के फ्रॉड का मास्टरमाइंड कमलेश पारेख, UAE से लाया गया भारत

    May 2, 2026

    झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मिले

    May 2, 2026

    बंद खदान में डूबी किशोरी का पांचवें दिन मिला शव, चिरकुंडा में पसरा मातम

    May 2, 2026

    गढ़वा में ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, छत काटकर घुसे चोर

    May 2, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: डेपुटेशन पर तैनात कर्मियों और प्रोफेसरों को भी मिलेगा अकादमिक भत्ता

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.