Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»100 ग्राम चांदी की चोरी और दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या, जानें क्या है पूरा मामला
    क्राइम

    100 ग्राम चांदी की चोरी और दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राजकोट : गुजरात के राजकोट से बड़ी खबर है, जहां 100 ग्राम चांदी की चोरी के आरोप में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामले में राजकोट पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. वहीं, चांदी की चोरी के आरोप में वेस्ट बंगाल के दो कारीगरों की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है.

    क्या है मामला

    इस संबंध में पुलिस की मानें तो एक कारीगर राहुल शेख को भावनगर रोड पर आभूषण बनाने वाली इकाई एमबीएस ऑनर्मिट्स से 100 ग्राम चांदी चोरी करने की कोशिश करते समय कथित तौर पर पकड़ा गया था. पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात को उसकी शिफ्ट खत्म होने के बाद वह यूनिट छोड़ रहा था. अधिकारियों ने बताया कि यूनिट के सुरक्षा गार्ड पुष्पराज द्वारा चांदी के साथ पकड़े जाने के बाद राहुल अपनी कारीगर साथी मीनू शेख को चांदी दे चुका था. मीनू राजकोट में एक अन्य आभूषण बनाने वाली यूनिट में काम करती थी. पुलिस ने कहा कि इसके बाद राहुल को मीनू को एमबीएस ऑनर्मिट्स यूनिट में बुलाने के लिए मजबूर किया गया, जहां कथित तौर पर 13 लोगों ने दोनों की बुरी तरह पिटाई कर दी. पुलिस के अनुसार, सुरक्षा गार्ड, इकाई के मालिक, तीन प्रबंधकों और उसी इकाई में काम करने वाले आठ अन्य कारीगरों ने बारी- बारी से दोनों को लकड़ी के डंडों और फाइबर पाइप से पीटा. बाद में उन्होंने शुक्रवार को लगभग 1 बजे दोनों को यूनिट की पहली मंजिल पर एक कमरे में बंद कर दिया था. पुलिस ने बताया कि एमबीएस ऑनर्मिट्स के मालिक सागर सावलिया और यूनिट मैनेजर विपुल उर्फ पिंटू मोलिया, हिमालय व धवल को हिरासत में लिया गया है. तन्मय मांझी व प्रदीप, दो श्रम ठेकेदार जिनके जरिए राहुल को एमबीएस ऑनर्मिट्स में रखा गया था उसे भी दोनों की पिटाई के आरोप में हिरासत में लिया गया है.

    100 ग्राम चांदी की चोरी में दो की हत्या Gujarat Johar Live National Crime Update National news Rajkot Rajkot police detained 13 people two artisans from Bengal murdered in Gujarat two murdered in theft of 100 grams of silver गुजरात जोहार लाइव नेशनल क्राइम अपडेट नेशनल न्यूज बंगाल के दो कारीगरों की गुजरात में हत्या राजकोट राजकोट पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में सोने-चांदी की बढ़ी चमक, गहनों की खरीदारी पर पड़ेगा असर
    Next Article भारत-श्रीलंका के बीच नौका सेवा शुरू, पीएम मोदी बोले-आर्थिक संबंधों में नए अध्याय की हुई शुरुआत

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    क्राइम

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.