Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 6:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»एक्ट्रेस नेहा मलिक के घर हुई चोरी, 34.49 लाख के गहने गायब…
    क्राइम

    एक्ट्रेस नेहा मलिक के घर हुई चोरी, 34.49 लाख के गहने गायब…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaApril 30, 2025Updated:May 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: एक्ट्रेस नेहा मलिक के घर चोरी हो गयी। उन्होंने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में चोरी का मामला दर्ज कराया था। अभिनेत्री गांधी फिर आ गए’, ‘मुसाफिर’ और ‘पिंकी मोगे वाली 2’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। शिकायत के अनुसार, उनके घर 34.49 लाख रुपए की कीमत के गहने चोरी हो गए और अभिनेत्री की मां ने एक घरेलू सहायिका पर चोरी का शक जाहिर किया। घर में हुई चोरी के बाद नेहा मलिक की मां ने मुंबई के ओशिवारा में मौजूद अंबोली पुलिस स्टेशन में हाउस हेल्प के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई। उन्होंने शक जाहिर किया कि इस पूरी घटना को उनकी इसी हाउस हेल्प ने अंजाम दिया है। इस मामले में नया अपडेट ये है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

    गुरुद्वारे गई थीं नेहा मलिक की मां

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नेहा मलिक की मां मंजू मलिक ने रविवार को अपने घर में काम करने वाली हाउस हेल्प के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि जब शुक्रवार को उनकी हाउस हेल्प काम करने आई तो मंजू घर को उसके भरोसे छोड़कर माथा टेकने के लिए गुरुद्वारे चली गईं। इसके बाद शनिवार को उनकी ये हाउस हेल्प काम करने नहीं आई। ऐसे में उन्होंने कई बार उसे कॉल करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

    बेडरूम में खुले दराज में आभूषण रखती थीं मंजू

    कई बार फोन करने पर भी जब मंजू की हाउस हेल्प ने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने जाकर अलमारी चेक की और उन्हें पता चला कि उनके सारे गहने गायब हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने पूरे घर में गहने तलाश किए, लेकिन जब गहने नहीं मिले तो उन्हें शक हुआ कि उनकी हाउस हेल्प ने गहने चोरी कर लिए हैं, जो कहीं गायब हो चुकी है।मंजू ने बताया कि वह अपने बेडरूम में एक लकड़ी के दराज में एक थैले में अपने गहने रखती थीं। उन्होंने कई मौकों पर अपनी नौकरानी की मौजूदगी में भी सोना रखा था।हाउस हेल्प को किया गिरफ्तार
    घर में गहने ना मिलने पर मंजू ने तुरंत अपनी बेटी नेहा को इसकी जानकारी दी और बताया कि गहने के साथ-साथ कुछ पैसे भी गायब हैं। घर में उनकी नौकरानी के अलावा कोई दूसरा नहीं आता-जाता और जहां गहने रखे थे उसकी भी किसी को जानकारी नहीं थी। पुलिस ने BNS की धारा 306 के तहत मामला दर्ज करके शहनाज मुस्तफा शेख (हाउस हेल्प) की तलाश शुरू की और उसे अंधेरी के जेबी नगर से धर दबोचा और उसके पास से चोरी के गहने भी बरामद कर लिए हैं।

    Also read: अभिषेक उपमन्यु ने पाकिस्तान का किया समर्थन, जानें क्या कहा…

    Also read: जमशेदपुर की शंभवी जायसवाल ने पूरे देश में किया टॉप, ICSE में हासिल की 100% मार्क्स

    Also read: PM मोदी ने तीनों सेनाओं से की बात, कहा- आतंकवाद को कुचलना हमारा राष्ट्रीय संकल्प

    34.49 लाख के गहने गायब actress neha maliks एक्ट्रेस नेहा मलिक एक्ट्रेस नेहा मलिक के घर हुई चोरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलॉरेंस बिश्नोई की पाकिस्तान को खुली ध’मकी- एक ही मा’रेंगे, जो एक लाख के बराबर होगा
    Next Article मरे हुए टीचर के खाते में जाती रही सैलरी, कैसे खुला राज… जानें

    Related Posts

    मनोरंजन

    संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘Spirit’ में प्रभास से भिड़ेंगे ये कोरियन स्टार

    October 30, 2025
    मनोरंजन

    दिवंगत अभिनेता सतीश शाह के लिए पद्मश्री अवॉर्ड की अपील

    October 29, 2025
    मनोरंजन

    खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दिलजीत दोसांझ को दी धमकी, रद्द करने बोला ऑस्ट्रेलिया कंसर्ट

    October 29, 2025
    Latest Posts

    Pratibimb App व Dial-1930 की समीक्षा आज, इन जिलों के SSP-SP को निर्देश

    October 31, 2025

    भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    October 30, 2025

    पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    October 30, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    October 30, 2025

    कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.