Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»PM मोदी ने तीनों सेनाओं से की बात, कहा- आतंकवाद को कुचलना हमारा राष्ट्रीय संकल्प
    देश

    PM मोदी ने तीनों सेनाओं से की बात, कहा- आतंकवाद को कुचलना हमारा राष्ट्रीय संकल्प

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2025Updated:April 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: PM नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा बैठक में कहा कि सशस्त्र बलों को भारत की प्रतिक्रिया का तरीका, लक्ष्य और समय तय करने की पूरी छूट है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को कुचलना हमारा राष्ट्रीय संकल्प है।

    PM नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान भी शामिल हुए।

    यह बैठक पीएम आवास पर पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत द्वारा उठाए जाने वाले संभावित कदमों पर विचार किए जाने के बीच हुई। पहलगाम के लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरन में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस हमले में शामिल आतंकवादियों और उनके आकाओं का “पृथ्वी के अंतिम छोर तक” पीछा करने और उन्हें “उनकी कल्पना से परे” कड़ी से कड़ी सजा देने का आह्वान किया है।

    पहलगाम हमला जम्मू-कश्मीर में नागरिकों पर पिछले कई वर्षों में हुआ सबसे घातक हमला है, जिसे लेकर पूरे देश में आक्रोश की लहर है और हमलावरों और उनके आकाओं के खिलाफ कठोर जवाबी कार्रवाई की मांग उठ रही है। प्रधानमंत्री की कठोर टिप्पणियों और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर उनकी सरकार के कड़े रुख के कारण भारत की ओर से करारी जवाबी कार्रवाई की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

    मोदी सरकार ने 2016 में उरी में सेना के जवानों पर आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के अंदर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की थी। उसने पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले को निशाना बनाए जाने के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमला किया था। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं, जिनमें पड़ोसी देश के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित करना भी शामिल है। सूत्रों ने बताया कि इससे पहले दिन में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख और दो अन्य सुरक्षा संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे। बैठक के एजेंडे पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

    Also read: राजा तालाब में फिर मर गयीं हजारों मछलियां, इलाके में सनसनी

    PM modi PM मोदी ने तीनों सेनाओं से की बात कहा- आतंकवाद को कुचलना हमारा राष्ट्रीय संकल्प देश की बड़ी खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य में बेहतरीन डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी : स्वास्थ्य मंत्री
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 30 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विपक्ष के 143 सांसदों का निलंबन और सेक्शन-16 से मिली वो ताकत, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त को कोई भी निर्णय लेने को कर दिया स्वतंत्र

    September 24, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में बिहार का मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

    September 24, 2026

    झारखंड : तृषा सिंह के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    September 24, 2026

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.