Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मरे हुए टीचर के खाते में जाती रही सैलरी, कैसे खुला राज… जानें
    ट्रेंडिंग

    मरे हुए टीचर के खाते में जाती रही सैलरी, कैसे खुला राज… जानें

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2025Updated:April 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सैलरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sarhasa : सहरसा जिले से शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक मृत संविदा शिक्षक के खाते में उसकी मृत्यु के बाद भी 13 महीने तक सैलरी जमा होता रहा. मृतक शिक्षक की शिनाख्त महिषी प्रखंड के मध्य विद्यालय डुमरी में कार्यरत राम प्रसाद रौशन के तौर पर की गई है. जिनका निधन 22 दिसंबर 2023 को हो गया था. इसके बावजूद फरवरी 2025 तक उनके बैंक खाते में वेतन भेजा जाता रहा.

    यह मामला तब सामने आया जब मार्च 2025 में नवनियुक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) सबिता कुमारी ने इस अनियमितता की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी (BEO) को पत्र लिखकर दी और मामले की जांच की मांग की. इसके बाद विभाग हरकत में आया और चार पूर्व BEO को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. इनमें से तीन अधिकारी पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं — सत्य प्रसाद सिंह, विद्यानंद तिवारी और संजय कुमार. चौथे अधिकारी रजनीश कुमार झा, जो उस समय महिषी के BEO का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, फिलहाल सारण में DPO के पद पर कार्यरत हैं.

    मिली जानकारी के अनुसार मृत शिक्षक की मृत्यु की सूचना तत्कालीन प्रधानाध्यापक अजीत राय द्वारा विभाग को अगले ही दिन दे दी गई थी. फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और वेतन निर्बाध रूप से जारी रहा. शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस लापरवाही को “सिर्फ भूल नहीं, बल्कि गंभीर चूक” बताते हुए विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्थापना) संजय कुमार ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उनके जवाबों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार से संपर्क करने की कोशिशें नाकाम रहीं.

    Also Read : लॉरेंस बिश्नोई की पाकिस्तान को खुली ध’मकी- एक ही मा’रेंगे, जो एक लाख के बराबर होगा

    Also Read : मोदी सरकार का बड़ा फैसला : देश में होगी जातिगत जनगणना

    Administrative Irregularity Bihar Education Department block education officer Contractual Teacher deceased teacher Demand for Inquiry District Education Officer DPO Saran DPO सारण Education Department how was the secret revealed... know Mahishi Block Middle School Dumri negligence Rajneesh Kumar Jha Ram Prasad Roshan Sabita Kumari Saharsa Salary kept going into the account of the dead teacher Salary Scam Sanjay Kumar Satya Prasad Singh Show Cause notice Vidyanand Tiwari कारण बताओ नोटिस जांच मांग जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रशासनिक अनियमितता बिहार शिक्षा विभाग मध्य विद्यालय डुमरी महिषी प्रखंड मृतक शिक्षक रजनीश कुमार झा राम प्रसाद रौशन लापरवाही विद्यानंद तिवारी वेतन घोटाला शिक्षा विभाग संजय कुमार सत्य प्रसाद सिंह सबिता कुमारी संविदा शिक्षक सहरसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक्ट्रेस नेहा मलिक के घर हुई चोरी, 34.49 लाख के गहने गायब…
    Next Article नाइजर में फंसे बगोदर के मजदूरों को सकुशल वापस लाने की AJSU ने की अपील

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026
    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, अब DSP स्तर के अधिकारी करेंगे जांच

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार टेंडर घोटाले में 7 IAS अफसरों को ED का समन, रडार पर है 7 IAS अधिकारी

    October 27, 2026
    बिहार

    बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना शुरू, 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

    October 27, 2026
    Latest Posts

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026

    हजारीबाग प्रशासन ने लगाया नो-एंट्री, चतरा में भारी वाहनों पर कार्रवाई का इंतजार

    October 28, 2026

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026

    जोहार लाइव ब्रेकिंग: पर्यावरण संरक्षण के लिए राजीव लोचन बक्शी की पहल, दीपावली से लेकर छठ, क्रिसमस और नव वर्ष तक पटाखा जलाने का समय निर्धारित

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.