Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»अभिषेक उपमन्यु ने किया पाकिस्तान का समर्थन, बढ़ी मुश्किल…
    मनोरंजन

    अभिषेक उपमन्यु ने किया पाकिस्तान का समर्थन, बढ़ी मुश्किल…

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2025Updated:April 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: अभिषेक उपमन्यु एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर का समर्थन करने के बाद मुश्किल में पड़ गए, जिसके बाद से जबरदस्त विवाद शुरू हो गया है। विवाद इतना बढ़ गया कि अभिषेक को अपना एक्स (ट्विटर) अकाउंट बंद करना पड़ा। समय रैना, अपूर्वा मुखीजा, रणवीर इलाहाबादिया, सप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी के बाद अब अभिषेक उपमन्यु इस समय विवादों में घिरे हुए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बीच हुई इस घटना को लेकर लोग उन पर भड़के गए और सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना कर रहे हैं।

    अभिषेक उपमन्यु की इस हरकत पर भड़के भारतीय

    अभिषेक उपमन्यु को एक पाकिस्तानी यूजर की पोस्ट पर रिएक्ट और उसे सपोर्ट करने के बाद से कड़ी निंदा का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, यह सब तब शुरू हुआ जब इंटरनेट यूजर अभिजीत अय्यर मित्रा ने सीमा पार की महिलाओं के लिए एक अपमानजनक नोट को एक्स पर रीपोस्ट किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, पाकिस्तान के एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता @lilmisskhawaja ने पोस्ट में भारत की आलोचना की।’ वहीं ये मामला तब सामने आया जब अभिषेक ने पाकिस्तानी यूजर के पोस्ट को लाइक किया, जिसमें लिखा था कि ‘भारतीय उस रेसिज्म को डिजर्ब करते हैं जो वे पश्चिम में फेस करते हैं।’ इतना ही नहीं अभिषेक ने पाकिस्तानी यूजर की इस पोस्ट पर ‘हां’ लिखकर कमेंट भी किया। इसके बाद से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। अभिषेक उपमन्यु ने अब इतनी ट्रोलिंग के बाद अपना एक्स अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है।

    अभिषेक उपमन्यु एक पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं जो सोशल मीडिया पर अपने वीडियो वायरल होने के बाद से मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.7 मिलियन और यूट्यूब पर 5.26 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। उपमन्यु ने एक लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘ऑन एयर विद AIB’ के लिए एक लेखक के रूप में महत्वपूर्ण पहचान हासिल की। ​​इस बीच, उन्होंने अपने मजेदार यूट्यूब वीडियो के साथ स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में भी खास पहचान बनाई। वहीं लंबे समय से इंडियाज गॉट लेटेंट पर अपने विवादित टिप्पणी के कारण समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्व मुखीजा, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी विवादों में फंसे हुए हैं। ये सभी अभिषेक उपमन्यु के अच्छे दोस्त भी हैं।

    Also read: जमशेदपुर की शंभवी जायसवाल ने पूरे देश में किया टॉप, ICSE में हासिल की 100% मार्क्स

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया आगजनी
    Next Article नेहा कक्कड़ ने मेलबर्न कॉन्सर्ट की सारी कहानी बनाई झूठी, रैपर ने बताया सच…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब एक अखबार ने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी. ‘वंदे मातरम’ बना आजादी की लड़ाई की सबसे बुलंद आवाज

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्या रेलवे को मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी सौगात?

    August 6, 2026
    क्राइम

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तीन साल में धनबाद के 1,108 अवैध कोयला खदानें बंद, 26,740 टन से ज्यादा कोयला जब्त

    August 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

    August 7, 2026

    झारखंड: 8399.31 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, वित्त मंत्री ने बैंकिंग और ऋण वितरण के आंकड़े रखे

    August 7, 2026

    देवेंद्र गुट सरकार से वार्ता को तैयार, जानिए सात लोग कौन हैं?

    August 7, 2026

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.