Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»युवक ने सोशल मीडिया पर पत्नी और उसके परिवार वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
    झारखंड

    युवक ने सोशल मीडिया पर पत्नी और उसके परिवार वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: जिले में एक युवक के द्वारा बनाई गई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में युवक रोता हुआ नजर आ रहा है और सुसाइड करने की बात कर रहा है. साथ ही वह यह भी कह रहा है कि शव मिलने के बाद ही लोगों को शांति मिलेगी. 21 जनवरी के बाद से वीडियो बनाने वाला युवक लापता है.

    वीडियो में रो रहे युवक का नाम असलम अंसारी है जो टुंडी थाना क्षेत्र के रामपुर कोपली का रहने वाला है. युवक के परिजनों के द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई है. इधर वीडियो वायरल होने के बाद युवक की पत्नी के परिजनों ने थाना पहुंच कर थाना में शिकायत दर्ज करायी है. वीडियो असलम के घर वालों तक भी पहुंच गई है. असलम के बड़े भाई कुर्बान अंसारी से जब मामले को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि असलम को उसकी पत्नी हिना प्रवीण और पिता नसरुद्दीन अंसारी के द्वारा हमेशा प्रताड़ित किया जाता है.

    असलम द्वारा बनाई गई वीडियो मिली है. असलम जिले के सरायढेला स्थित बिग बाजार में काम कर रहा था. 21 जनवरी को वह घर से बिग बाजार ड्यूटी जाने की बात कहकर निकला था.लेकिन वापस नही लौटा. असलम अंसारी के लापता होने के बाद उसकी जानकारी लेने बिग बाजार भी गया. लेकिन वह वहां नही मिला.बिग बाजार में असलम अंसारी की बाइक खड़ी है.

    पत्नी के पिता ने आरोपों से किया इंकार
    वहीं मामले में हिना प्रवीण के पिता नसरुद्दीन अंसारी ने बताया कि असलम अंसारी और उसका परिवार अगल बगल में ही रहते हैं. असलम और हिना के बीच प्रेम प्रंसग चल रहा है. लेकिन छेंका होने के बाद असलम शादी से नही करने के डर 6 महीना घर से भागकर पूना चला गया था. गांव वाले के दबाव के बाद वापस लौटा और मुस्लिम रीति रिवाज के साथ असलम और हिना का निकाह हुआ. निकाह के बाद असलम और परिजन हिना को प्रताड़ित करने लगे.

    इसे लेकर 24 दिसम्बर 2021 को मुखिया और जिला परिषद व गांव के गणमान्य लोगों ने पंचायत भी बैठाई थी. जिसके बाद असलम हिना को अपने घर में ठीक से रखने के लिए राजी हुआ और अपने साथ ले गया. लेकिन फिर से असलम और उसके परिजन हिना के साथ मारपीट करने लगे. 22 जनवरी को हिना के द्वारा पूर्वी टुंडी थाना में एक शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायत में कहा गया है कि पति असलम और उसके घर वाले देहज के लिए प्रताड़ित करते हैं. साथ ही षडयंत्र के तहत उसके घर वाले असलम को कहीं भगा दिए हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअलग कोल्हान राज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव, पुलिस पर पत्थरों, लाठी डंडे से किया हमला; लाठीचार्ज
    Next Article रिस्वत नहीं देने पर किसान से मारपीट, बीपीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.