Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड पुलिस का नक्सल मामले में वर्ष 2025 रहा उपलब्धियों से भरा, 17 नक्सली ढेर व 10 आत्मसमर्पण और 197 गिरफ्तार
    क्राइम

    झारखंड पुलिस का नक्सल मामले में वर्ष 2025 रहा उपलब्धियों से भरा, 17 नक्सली ढेर व 10 आत्मसमर्पण और 197 गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 18, 2025No Comments11 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड पुलिस का वर्ष 2025 जून तक उपलब्धियों से भरा रहा है। नक्सल, साइबर क्राइम, अवैध नशे से जुड़े कारोबार, संगठित अपराध समेत अन्य महत्वपूर्ण मामलों में पुलिस को हर जगह पर उपलब्धि मिली है। शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में झारखंड पुलिस के प्रवक्ता सह आईजी अभियान माइकल राज ने प्रेसवार्ता में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस नक्सल को समाप्त करने के लिए नई रणनीति के तहत काम कर रही है। पुलिस ने अब तक नक्सलियों से कुल 113 हथियार जप्त किये है। वहीं, 8591 गोली और 176.5 किलोग्राम विस्फोटक जप्त किये है। इसके अलावा 179 आईईडी को बरामद कर नष्ट किया है।
    श्री राज ने कहा की झारखंड पुलिस और ओडिसा पुलिस द्वारा के ब्लॉग थाना अंतर्गत बाको से 3811 किलोग्राम जिलेटिन भी बरामद किया है। इसके अलावा भी अन्य मामलों में भी पुलिस को सफलता मिली है।

    ➤ गिरफ्तारी :- वर्ष 2025 में माह-जून तक कुल 197 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें मुख्य रूप से रिजनल कमिटी मेम्बर-02, जोनल कमान्डर-01, सब जोनल कमान्डर-01 एवं एरिया कमान्डर-07 शामिल हैं। इनमें महत्वपूर्ण रूप से (1) आक्रमण गंझू उर्फ रविन्द्र गंझु RCM (TSPC) 15 लाख इनामी (2) रणविजय महतो, 15 लाख इनामी RCM (Mao) (3) कुन्दन खेरवार उर्फ सुधीर सिंह. ZCM (Mao) 10 लाख का ईनामी (4) गौतम यादव, SZC (Mao) (5) सुनील मुण्डा उर्फ भारत जी AC (TSPC) (6) रूपेश कुमार AC (TSPC) (7) संजीत कुमार उर्फ संजीत गिरि उर्फ संजीत दास उर्फ विक्रांत जी AC (TSPC) (8) कृष्णा यादव उर्फ तुफान जी उर्फ सुल्तान जी AC (PLFI), 02 लाख का ईनामी (9) दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी सिंह AC (PLFI) (10) जितेन्द्र सिंह खेरवार उर्फ जितेन्द्र जी उर्फ बजरंगी AC (JJMP) (11) मुरली भुईंया उर्फ छोटु जी उर्फ पप्पु जी AC (JJMP) की गिरफ्तारी की गई है।

    ➤ आत्मसमर्पण :- वर्ष-2025 में माह-जून तक 10 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किये हैं, जिसमें मुख्य रूप से आनन्द सिंह उर्फ कल्तु सिंह उर्फ भगवान SZC (Mao), जिला-लातेहार, शामिल है, जो दिनांक-03.03.2025 को आत्मसमर्पण किये हैं।

    ➤ मुठभेड़ :- वर्ष-2025 में माह-जून तक पुलिस-उग्रवादी मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गये, जिसमें मुख्य रूप से (1) विवेक उर्फ प्रयाग मांझी CCM (Mao)-एक करोड़ इनामी (2) अरबिन्द यादव उर्फ अशोक SAC (Mao) (3) साहेब राम मांझी उर्फ राहुल, ZCM (Mao) 10 लाख का ईनामी (4) विनय गंझू उर्फ संजु गंझू, ZCM (Mao) (5) पप्पु लोहरा उर्फ सुर्यदेव लोहरा ZCM (JJMP), 10 लाख का ईनामी (6) मनीष यादव उर्फ मनीष जी SZC (Mao), 5 लाख का ईनामी (7) सुदेश गंझू उर्फ प्रभात जी. SZC (JJMP), 5 लाख का ईनामी (8) हेमन्ती मझियान, AC (Mao) (9) शान्ती देवी AC (Mao) एवं (10) राहुल तुरी उर्फ आलोक जी, TSPC के साथ अन्य सात नक्सली शामिल थे।

    2. साईबर अपराध एवं प्रतिबिम्ब ऐप से की गई कार्रवाई :-

    ➤ वर्ष-2025 में माह जून तक साईबर अपराध से संबंधित कुल 620 कांड प्रतिवेदित हुए हैं। इन कांडों में कुल 767 अपराधियों को गिरफ्तार करते हुये कुल नगद 54,35,800 /- रूपये, 1664 सिम कार्ड, 1283 मोबाईल फोन, 135 ए०टी०एम० कार्ड, 20 दुपहिया वाहन, 08 चारपहिया वाहन, 19 लैपटॉप, 37 बैंक पासबुक, 24 बैंक चेकबुक, 03 स्वाईप मशीन एवं 01 राउटर बरामद कर जब्त किये गये।

    ➤ वर्ष-2025 में माह जून तक NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) अंतर्गत डायल-1930 साईबर हेल्पलाईन नंबर के माध्यम से कुल 11910 शिकायत दर्ज कराये गए हैं, जिसमें कुल 15.90 करोड़ रूपये फ्रीज तथा न्यायालय के माध्यम से वादी के खाता में कुल 83,84,710/- रूपये वापस कराये गये।

    ➤ वर्ष-2025 में माह जून तक साईबर अपराध की रोकथाम हेतु प्रतिबिंब ऐप का सार्थक प्रयोग करते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 83 कांड प्रतिवेदित हुए। इन कांडों में कुल-474 अपराधियों को गिरफ्तार करते हुये कुल 769 सिम कार्ड, 634 मोबाईल फोन बरामद कर जब्त किये गये।

    ➤ बोकारो जिला अंतर्गत साईबर थाना द्वारा स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने एवं ज्यादा लाभदिलवाने का प्रलोभन देकर 14,73,000/- रूपये ठगी करने का कांड को उद्‌भेदन करते हुए 03 अभियुक्तों को 14,33,080/- रूपये, पैसे गिनने की मशीन एल०सी०डी० डिसप्ले के साथ, फर्जी स्टॉक मार्केटिंग में लगे लड़के / लड़कियों का डेली हाजरी रजिस्टर, विभन्न बैंको के 17 ए०टी०एम० कार्ड, 03 मोबाईल फोन आदि की बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया गया।

    3. मादक पदार्थ के विरूद्ध की गई कार्रवाई :-

    ➤ वर्ष-2025 में मादक पदार्थ की रोकथाम का सार्थक प्रयास करते हुए प्रभावी नियंत्रण लगाया गया और उससे संबंधित माह जनवरी से माह-मई 2025 तक राज्य में कुल-389 कांड प्रतिवेदित हुए, जिसमें 393 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा 553.856 कि0ग्रा0 गांजा (अनुमानित कीमत-2.76 करोड़), 66.566 कि0ग्रा0 अफीम (अनुमानित कीमत-3.32 करोड), 2.49 कि०ग्रा० ब्राउन शुगर (अनुमानित कीमत-24.90 लाख), 9950.94 कि०ग्रा० डोडा (अनुमानित कीमत 14.92 करोड़), नशे के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले 7925 पीस टैबलेट (अनुमानित कीमत-31.70 लाख), उक्त सभी का कुल अनुमानित मुल्य-20.44 करोड़ रूपया लगभग। इसके अलावे नशे में प्रयोग होने वाले 2301 बोतल सिरप एवं 1100 पीस इंजेक्शन भी बरामद किया गया।

    4. संगठित अपराधी गैंग के विरूद्ध ATS द्वारा की गई कार्रवाई :-

    ➤ वर्ष-2025 में माह जून तक झारखण्ड में संगठित अपराध से संबंधित कुल 04 काण्ड प्रतिवेदित हुए, जिसमें कुल 12 संगठित गिरोह के अपराधकर्मियों यथा-पाण्डेय गिरोह-01, अमन साहु गिरोह-02, सुजित सिन्हा गिरोह-08, एवं अमन श्रीवास्तव गिरोह-01 को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार अपराधकर्मियों के पास से 04 हथियार, 21 गोली, 23 पीस मोबाईल फोन, 01 चारपहिया वाहन एवं 10,130/- (दस हजार एक सौ तीस) रूपया बरामद किया गया।

    ➤ राज्य के ATS द्वारा दिनांक-26.04.2025 को धनबाद जिला में प्रतिबंधित आतंकी संगठन HuT(HIZB UT-TAHIRIR) के 05 सक्रिय क्रियावादियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 02 हथियार, 12 गोली, 05 लेपटॉप, 03 पेनड्राईव, 08 मोबाईल फोन एवं प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के साहित्य बरामद किया गया।

    5. महत्वपूर्ण अपराध से संबंधित कार्य :-

    ➤ दिनांक-13.06.2025 को पाकुड़ जिला के पाकुड़िया थाना अन्तर्गत ए०टी०एस० एवं पाकुड़ पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान चल रहे अवैध विस्फोटक पदार्थ भण्डारण का उद्भेदन करते हुए 02 व्यक्तियों को भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ समाग्री यथा-लाल रंग का डेटोनेटर-160 पीस, डेटोनेटर-2000 पीस, जिलेटिन-9335 पीस आदि के साथ गिरफ्तार किया गया।

    ➤ दिनांक-23.02.2025 को गिरिडीह जिला के जमुआ थाना अन्तर्गत ए०टी०एस० एवं गिरिडीह पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान चल रहे अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया जिसमें 06 अभियुक्तों को भारी मात्रा में पिस्टल बनाने की मशीन एवं समाग्री, 01 मोटर साईकिल, 01 मोबाईल फोन, नगद 17,500/- (सतरह हजार पाँच सौ) रूपये एवं अन्य के साथ गिरफ्तार किया गया।

    ➤ दिनांक-28.05.2025 को धनबाद जिला के महुदा थाना अन्तर्गत ए०टी०एस० एवं धनबाद पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान चल रहे अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया, जिसमें 05 अभियुक्तों को 04 हथियार, 09 गोली एवं 02 मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।

    ➤ दिनांक-20.06.2025 को बोकारो जिला के बेरमो थाना अन्तर्गत ए०टी०एस० एवं बोकारो पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान चल रहे अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया, जिसमें 02 अभियुक्तों को भारी मात्रा में पिस्टल बनाने का मशीन एवं समाग्री तथा नगद 1,00000/- (एक लाख) रूपया के साथ गिरफ्तार किया गया।

    ➤ कोडरमा थाना कांड सं0-90/25 दिनांक-17.06.2025 का उद्‌भेदन करते हुए कांड में लुटे गये 673.7 ग्राम सोने का बिस्किट (कीमत लगभग 70 लाख) एवं अपराधियों के द्वारा प्रयुक्त वाहनों को बरामद करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

    ➤ दिनांक-08.06.2025 को सिमडेगा जिला के बोलबा थाना अंतर्गत समसेरा चर्च में पल्ली पुरोहितों एवं उनके सहकर्मियों को बंधक बनाकर मार-पीट करने एवं डकैती करने की घटना का उद्भेदन करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुल-08 अपराधियों को गिरफ्तार किया।

    ➤ चतरा जिला के पत्थलगड्‌डा थाना कांड सं0-24/25 दिनांक-12.06.2025 का उद्‌भेदन करते हुए संगठित रूप से गिरोह बनाकर अवैध रूप से अफीम एवं ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में 03 अभियुक्तों को 68,18,050/- (अड़सठ लाख अठारह हजार पचास) रूपये नगद, 13.9 कि०ग्रा० अफीम, 4.1 ग्राम ब्राउन शुगर, सफेद पाउडर 01 कि०ग्रा०, एसिटल क्लोराईड 04 बोतल, लोहे का संरचना जिसका उपयोग करके ब्राउन शुगर बनाया जाता है, 01 मोटरसाईकल, 03 मोबाईल फोन आदि समानों के साथ गिरफ्तार किया गया।

    ➤चाईबासा जिला के मुफ्फसिल थाना काण्ड सं0-25/25, दिनांक-19.02.2025, जिसमें अपराध कर्मी के द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 58,96800/- (एक करोड़ अंठावन लाख छियानवै हजार आठ सौ) रूपये निकासी करने के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं इनके पास से 14,30,000 /- रूपये बरामद की गई।

    ➤ राँची जिला के बरियातु थाना काण्ड सं0-63/25, दिनांक-07.03.2025, जिसमें वादी विपिन चन्द्र मिश्रा पर अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार कर जख्मी किया गया था। उक्त काण्ड का उद्भेदन करते हुए 06 अभियुक्तों को 04 पिस्टल, 06 मैगजिंग, 20 गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।

    ➤ कांके थाना काण्ड सं0-90/25, दिनांक-27.03.2025, जिसमें इंद्रजीत कुमार अनिल उर्फ अनिल टाईगर की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उक्त काण्ड का उद्भेदन करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

    ➤ खूँटी जिला अंतर्गत वर्ष 2025 में माह जून तक करीब 15,000 एकड़ में लगे अवैध अफीम की खेती विनिष्ट किया गया है एवं 64 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 89 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

    ➤ दिनांक-06.06.2025 को साहेबगंज जिला के मिर्जाचौकी थाना अंतर्गत छापामारी के क्रम में 07 देशी रायफल के साथ 02 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

    ➤ धनबाद जिला के पूर्वी टूण्डी थाना कांड सं0-20/25 दिनांक-07.05.2025 का उद्भेदन करते हुए मोटरसाईकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 अभियुक्तों को चोरी का 06 मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

    ➤ माण्डु (कुज्जु) थाना कांड सं0-24/25 दिनांक-25.01.2025 का उद्भेदन करते हुए 07 अभियुक्तों को 9.46,000/- (नौ लाख छियालीस हजार) रूपये नगद, 02 पीस नोट गिनती मशीन, 10 पीस मोबाईल फोन एवं 01 चारपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।

    6. सी०सी०ए० का प्रस्तावः
    ➤ वर्ष 2025 के माह जनवरी से जून तक राज्य के सभी जिलों से 119 सी०सी०ए० का प्रस्ताव अपराधियों के विरूद्ध समर्पित किया गया।

    7. पुलिस कल्याण से संबंधित कार्य :-

    ➤ पुलिस मुख्यालय स्तरीय झारखण्ड पुलिस सहाय्य एवं कल्याण कोष से संबंधित दिनांक-02.06.2025 को प्रबंध समिति द्वारा बोर्ड गठित कर कुल-622 लाभान्वितों को कुल-1.67,42000/- (एक करोड़ सड़सठ लाख बयालीस हजार) रूपये भुगतान किया गया।

    ➤ पुलिस मुख्यालय स्तरीय अनुकम्पा समिति की बैठक में दिनांक-12.03.2025 को 47 एवं दिनांक-25.06.2025 को 61 कुल 108 आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति दी गई।

    ➤ पुलिस मुख्यालय स्तर से बोर्ड गठित कर संयुक्त रूप से अनुशंसा के आधार पर राज्य के कुल 64 पुलिस निरीक्षक को पुलिस उपाधीक्षक की कोटी में प्रोन्नती प्रदान की गई है।

    ➤ 09 सहायक अवर निरीक्षक को पुलिस अवर निरीक्षक कोटी में प्रोन्नती प्रदान की गई।

    ➤ 2101 पुलिसकर्मियों एवं पदाधिकारियों को ए०सी०पी०/एम०ए०सी०पी० का लाभ प्रदान किया गया।

    ➤ इसके अतिरिक्त झा०स०पु० संवर्ग के 91 अवर निरीक्षक (स) को निरीक्षक (स) की कोटी में, 11 निरीक्षक (स) को प्रमुख निरीक्षक (स) में तथा 257 हवलदारों को अ०नि० (स) की कोटी में प्रोन्न्ती प्रदान की गई।

    ➤ साथ ही 24 सेवानिवृत प्रा०अ०नि० एवं सेवानिवृत प्रा०नि० को एम०ए०सी०पी० का लाभप्रदान किया गया।

    ➤ 52 आशु स०अ०नि० को आशु अ०नि० की कोटी में प्रोन्नती प्रदान की गई है।

    8. राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल / अन्य प्रतियोगिता से संबंधित कार्य :-

    ➤ 68वीं अखिल भारतीय पुलिस डियुटी मीट-2025 का आयोजन झारखण्ड पुलिस द्वारा मोरांग गोमके जयपाल सिंह मुण्डा मेगा स्पोर्टस कम्प्लेक्स, होटवार, राँची के परिसर में दिनांक-10.02.2025 से 15.02.2025 तक सफलता पूर्वक कराया गया। उक्त प्रतियोगिता में झारखण्ड पुलिस को 01 गोल्ड एवं 04 सिल्वर कुल-05 मेडल प्राप्त हुआ।

    ➤ प्रथम ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस कलस्टर 2024-25 प्रतियोगिता कोच्ची, केरला में झारखण्ड पुलिस ने टेबल टेनिस में कुल-05 कांस्य पदक प्राप्त किया।

    ➤ 38 वां नेशनल गेम्स उत्तराखंड में झारखण्ड पुलिस द्वारा 02 स्वर्ण पदक, 01 रजत पदक एवं 01 कांस्य पदक प्राप्त किया गया।

    9 अन्य महत्वपूर्ण / अच्छे कार्य:-

    ➤ झारखण्ड पुलिस द्वारा किए गये सराहनीय कार्य के लिए गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा झारखण्ड पुलिस के कुल 12 पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

    ➤ श्री हेमन्त सोरेन, माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची महोदय के मार्गदर्शन में राज्य के सभी जिलों में “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” आयोजित किया गया, जिसमें कुल-4158 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 3464 शिकायतों का समाधान किया गया। शेष शिकायत पत्र में वर्णित समस्याओं के निराकरण हेतु यथाशीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी जिलों में नियमित तौर पर “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” आयोजित किये जा रहे है।

    ➤ माह-जनवरी 2025 से माह-जून तक पड़ने वाले महत्वपूर्ण त्योहारों यथा-होली, ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा (बकरीद), मुहर्रम, रथ यात्रा पर्व को सफलतापूर्वक समापन कराया गया।

    Also Read : पुल के पिलर हवा में झूल रहे, प्रशासन ने किया आवागमन बंद

    2025 achievements 2025 उपलब्धियाँ ammunition recovered Anti-Naxal Operation anti-Naxal strategy Crime Control cyber crime explosives seized gelatin recovered IEDs destroyed IG Operations Michael Raj illegal drug trade Jharkhand police Jharkhand Security Jharkhand-Odisha police operation Organized Crime police action police headquarters police success press conference weapon seizure अपराध नियंत्रण अवैध नशा कारोबार आईईडी नष्ट आईजी अभियान माइकल राज गोलियां जप्त जिलेटिन बरामद झारखंड ओडिशा पुलिस अभियान झारखंड पुलिस झारखंड सुरक्षा नक्सल अभियान नक्सल विरोधी रणनीति पुलिस उपलब्धि पुलिस कार्रवाई पुलिस मुख्यालय प्रेस वार्ता विस्फोटक बरामद संगठित अपराध साइबर क्राइम हथियार जप्ती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ शराब मामला में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने किया गिरफ्तार
    Next Article कृषि मंत्री ने भूमि संरक्षण कार्यालय और लाह केंद्र का किया औचक निरीक्षण, योजनाओं को तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः मधु कोड़ा के मुंबई की करोड़ों की संपत्तियों पर फिलहाल नहीं होगी ई-नीलामी, जानिये पूरा मामला

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.