Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दूसरी शादी की नीयत से कराई थी पत्नी की ह’त्या, पति-सास समेत पांच गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    दूसरी शादी की नीयत से कराई थी पत्नी की ह’त्या, पति-सास समेत पांच गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 5, 2026Updated:February 5, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शादी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के कारी पहाड़ी जंगल में मिले अधजले महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि महिला की हत्या उसके पति ने दूसरी शादी करने की नीयत से कराई थी। इस जघन्य वारदात में पति और सास समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में जाबीर अंसारी (पति), जैबुन निशा (सास), वकील अंसारी उर्फ रॉकी, गुड्डू अली और सराफत अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो बाइक, पांच मोबाइल फोन, मृतका के कपड़े, चूड़ी, माचिस, बोतल और जूट का बोरा बरामद किया है। इस बात का खुलासा गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने किया।

    एसपी डॉ बिमल कुमार ने मीडिया को बताया कि बीते 30 जनवरी की सुबह करीब 7:30 बजे कारी पहाड़ी जंगल में एक अज्ञात महिला का अर्धजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम, श्वान दस्ता, फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ और तकनीकी टीम को लगाया गया।

    जांच के दौरान आसपास के थाना क्षेत्रों से लापता महिलाओं की जानकारी जुटाई गई। इसी क्रम में डुमरी थाना क्षेत्र से 28 जनवरी को लापता शाहिना प्रवीण का मामला सामने आया। मृतका के परिजनों को बुलाकर पहचान कराई गई। अधजले शव पर मौजूद निशान, कपड़े और घटनास्थल से बरामद चूड़ियों के आधार पर मृतका की पहचान शाहिना प्रवीण (पति जाबीर अंसारी), निवासी चिनो, थाना डुमरी, जिला गिरिडीह के रूप में हुई।

    मृतका के पिता ताहुल अंसारी के आवेदन पर बगोदर थाना हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर मृतका के पति जाबीर अंसारी और सास जैबुन निशा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल की।

    एसपी ने बताया कि जाबीर अंसारी अपनी पत्नी को रास्ते से हटाकर दूसरी लड़की से शादी करना चाहता था। इसी कारण उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर शाहिना प्रवीण को कारी पहाड़ी जंगल ले जाकर हत्या की और शव को जला दिया। इस वारदात में सराफत अंसारी, वकील अंसारी उर्फ रॉकी, गुड्डू अली और दो नाबालिग लड़कों की संलिप्तता सामने आई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

    Also Read : गोड्डा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 40 किलो गांजा के साथ 7 गिरफ्तार

    and three others have been arrested. mother-in-law The wife was murdered with the intention of the husband remarrying; the husband दूसरी शादी की नीयत से कराई थी पत्नी की हत्या पति-सास समेत पांच गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कैबिनेट में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, सीएम हेमंत क्या बता गये… देखें
    Next Article मेयर प्रत्याशी रौशनी खलखो पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, निर्वाचन आयोग से शिकायत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Latest Posts

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.