Ranchi : झारखंड कैबिनेट की बैठक गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट बैठक में प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और नीतिगत विषयों से जुड़े प्रस्ताव शामिल बताए जा रहे हैं। सरकार के स्तर पर इन फैसलों को राज्य के हित में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हालांकि, नगर निकाय चुनाव के कारण राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसी वजह से मंत्रिमंडल के निर्णयों को लेकर किसी तरह की आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग नहीं की गई। सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि आचार संहिता के तहत फैसलों का सार्वजनिक विवरण साझा नहीं किया जा सकता।
झारखंड कैबिनेट में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, सीएम हेमंत क्या बता गये… देखें pic.twitter.com/5qwVY4b1KY
— Johar Live (@joharliveonweb) February 5, 2026
सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट से स्वीकृत प्रस्तावों का विस्तृत ब्योरा आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद जारी किया जाएगा। तब यह साफ हो पाएगा कि किन-किन विभागों को लेकर कौन से बड़े निर्णय लिए गए हैं। फिलहाल, सरकार के स्तर पर यह संकेत दिया गया है कि बैठक में लिए गए फैसले राज्य के विकास और प्रशासनिक मजबूती से जुड़े हैं, जिनका असर आने वाले समय में देखने को मिलेगा।
Also Read : रांची मेयर चुनाव में बड़ा मुकाबला तय, स्क्रूटनी के बाद सभी 19 प्रत्याशी मैदान में

