Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में मौसम की आंख-मिचौली, कभी ठंड तो कभी गर्मी
    झारखंड

    झारखंड में मौसम की आंख-मिचौली, कभी ठंड तो कभी गर्मी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2026Updated:February 10, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में इन दिनों मौसम लोगों को जमकर परेशान कर रहा है। सुबह-सुबह ठंड ऐसी कि लोग कांपते नजर आते हैं, दोपहर होते ही गर्मी के कारण स्वेटर उतारना पड़ता है और जैसे ही शाम ढलती है, फिर से ठंडक बढ़ जाती है। हालात ऐसे हैं कि लोग दिन में कई बार स्वेटर पहनने और उतारने को मजबूर हैं।

    मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर भी साफ दिख रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सर्दी, खांसी और सीजनल बुखार लगभग हर तीसरे घर में देखने को मिल रहा है।

    रांची, खूंटी और गुमला में कनकनी ठंड का असर

    राज्य के उत्तरी और मध्य जिलों में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रांची, खूंटी, गुमला, पलामू, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। इन इलाकों में सुबह और रात के समय कनकनी ठंड महसूस की जा रही है। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं।

    मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी और मध्य झारखंड में तापमान का यही हाल अगले चार दिनों तक बना रह सकता है। रांची, पलामू, लातेहार, खूंटी और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

    दक्षिणी जिलों में दोपहर की गर्मी से बेहाल लोग

    दूसरी ओर, राज्य के दक्षिणी और पूर्वी जिलों में हालात बिल्कुल अलग हैं। जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, गोड्डा, देवघर और साहिबगंज जैसे इलाकों में दोपहर के वक्त गर्मी लोगों को चैन नहीं लेने दे रही है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे लोग पसीने-पसीने हो रहे हैं। हालांकि रात में यहां न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणी जिलों में हल्की गर्मी का यह सिलसिला अगले चार दिनों तक जारी रह सकता है, लेकिन दिन और रात के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

    अगले चार दिन भी जारी रहेगा मौसम का “यू-टर्न”

    फिलहाल झारखंड में मौसम का यह “यू-टर्न” जारी रहने वाला है। सुबह ठंड, दोपहर में गर्मी और शाम होते-होते फिर से ठंड का यह चक्र आने वाले चार दिनों तक लोगों की दिनचर्या और सेहत दोनों पर असर डाल सकता है।

    Also Read : झारखंड कैडर के आईपीएस अफसरों की संपत्ति का खुलासा… जानें

    cold and heat cold cough fever Jharkhand temperature. Jharkhand weather Jharkhand weather update Ranchi cold Ranchi weather weather news weather U-turn झारखंड का तापमान झारखंड मौसम झारखंड मौसम अपडेट ठंड और गर्मी मौसम का यू-टर्न मौसम समाचार रांची का मौसम रांची की ठंड सर्दी खांसी बुखार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कैडर के आईपीएस अफसरों की संपत्ति का खुलासा… जानें
    Next Article महाशिवरात्रि 2026 : रुद्राभिषेक का शुभ मुहूर्त कब से कब तक… जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.