Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘मंईयां’ का खत्म हुआ इंतजार, CM आज खाते में डालेंगे किस्त
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘मंईयां’ का खत्म हुआ इंतजार, CM आज खाते में डालेंगे किस्त

    Team JoharBy Team JoharJanuary 6, 2025Updated:January 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मईंया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की 56 लाख महिलाओं का इंतजार खत्म हो गया. आज 6 जनवरी को राजधानी रांची में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के तहत एक बड़ा राज्यस्तरीय कार्यक्रम हो रहा है. इसमें मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपए महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे.

    खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में कार्यक्रम

    बता दें कि रांची में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य भर से लाखों महिलाएं शामिल होंगी. कार्यक्रम का आयोजन नामकुम स्थित खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में किया जा रहा है, और इसको लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है.

    डीबीटी के जरिए ट्रांसफर होगी राशि

    मुख्यमंत्री इस अवसर पर लाभुकों के खातों में 2500 रुपये की बढ़ी हुई सम्मान राशि ट्रांसफर करेंगे. जानकारी के मुताबिक, पहले ही कई लाभुकों के खातों में राशि भेजी जा चुकी है और शेष लाभुकों के खाते में आज यानी 6 जनवरी को डीबीटी के जरिए सम्मान राशि ट्रांसफर की जाएगी.

    जो कहा सो किया

    आज का ऐतिहासिक क्षण झारखण्ड की लाखों मंईयां के मान, सम्मान और स्वाभिमान को समर्पित….

    जय मंईयां!
    जय जोहार!
    जय झारखण्ड! pic.twitter.com/iGdqDBTdaz

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 6, 2025

    इस महीने दो-दो किस्त मिलेंगी

    मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जनवरी माह में महिलाओं को दो किस्तें प्राप्त होंगी. जिन महिलाओं को दिसंबर माह में राशि नहीं मिली थी, उनके खाते में 2500 रुपये की राशि भेजी जाएगी. इसके अलावा, दूसरी किस्त 15 जनवरी को ट्रांसफर की जाएगी.

    कार्यक्रम में शामिल होंगी 4 लाख महिलाएं

    झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में लगभग 3 से 4 लाख महिलाएं शामिल होंगी. कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए तैयारियों की निगरानी उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा की जा रही है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि महिलाओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो.

    Also Read: झारखंड में कब मिलेगा 450 रुपए में गैस सिलेंडर? हेमंत सरकार के मंत्री ने दिया जवाब

    Also Read: झारखंड से मजदूरी करने जा रहे थे गुजरात, दर्जन भर लोग पहुंच गए अस्पताल

    Also Read: रांची में सस्ता हो गया 1 लीटर पेट्रोल, जानें अपने जिलों का हाल

    Also Read: पांडेय गिरोह के गुर्गे को पलामू में गोलियों से भून डाला, बच्चे का जन्मदिन मनाने आया था मृतक दीपक व भरत

    Also Read: भारत में HMPV वायरस का पहला केस, बेंगलुरु में 8 महीने की बच्ची मिली पॉजिटिव!

    15 जनवरी 2500 रुपये Beneficiary Chief Minister Mainiya Samman Yojana DBT Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri Honor Amount January January 15 jharkhand Jharkhand Government Khojatoli Army Ground Mainiya Samman Yojana installment ranchi Rs 2500 state level program Traffic System transfer of funds to account two installments women women empowerment उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री खाते में राशि ट्रांसफर खोजाटोली आर्मी ग्राउंड जनवरी झारखंड झारखंड सरकार ट्रैफिक व्यवस्था डीबीटी दो-दो किस्त मंईयां सम्मान योजना किस्त महिला सशक्तिकरण महिलाओं मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना रांची राज्यस्तरीय कार्यक्रम लाभुक सम्मान राशि
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में कब मिलेगा 450 रुपए में गैस सिलेंडर? हेमंत सरकार के मंत्री ने दिया जवाब
    Next Article 1 लाख का इनामी अपराधी गिरफ्तार, Police पर किया था फायरिंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.