Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अचानक धधक उठा बिल्डिंग का टॉप फ्लोर, 15 लाख की संपत्ति खाक
    ट्रेंडिंग

    अचानक धधक उठा बिल्डिंग का टॉप फ्लोर, 15 लाख की संपत्ति खाक

    Team JoharBy Team JoharMay 17, 2025Updated:May 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टॉप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले में बीती रात एक इमारत के टॉप फ्लोर पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. घटना काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नया टोला मोहल्ले की है, जहां रात करीब साढ़े नौ बजे लगी आग से किराए पर रहने वाले राहुल कुमार और उनका परिवार बाल-बाल बच गया. हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर ही मौजूद थे.

    मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही पूरा कमरा उसकी चपेट में आ गया. इस दौरान परिवार कुछ समय के लिए घर में फंसा रहा, लेकिन आस-पड़ोस के लोगों की तत्परता और साहस की बदौलत सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. उन्हें ग्राउंड फ्लोर पर बने एक अस्थायी कैंप में पहुंचाया गया.

    स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, मगर आग की लपटें काफी तेज थीं. इसी बीच घर में रखा एक गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई. घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर देर से पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई. बाद में पुलिस और फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयास से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया.

    करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. इस हादसे में राहुल कुमार की बहन की शादी के लिए रखा गया कैश, जेवरात, कीमती कपड़े और फर्नीचर समेत करीब 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई. फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मीडिया को बताया कि आग पर अब पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई. फिलहाल घटना की विस्तृत जांच की जा रही है.

    Also Read : IPL 2025 : आज RCB और KKR की टक्कर, पिच की भूमिका होगी अहम

    Bihar news Blaze building fire family safe Fire Fire Brigade incident Kazimohammadpur muzaffarpur Muzaffarpur news Naya Tola night incident Rahul Kumar residential area tenant आग आगजनी इमारत में आग काजीमोहम्मदपुर किरायेदार नया टोला परिवार सुरक्षित फायर ब्रिगेड बिहार खबर मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर न्यूज रात की घटना राहुल कुमार रिहायशी इलाका हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपरसुडीह में पूजा सामग्री के गोदाम में लगी भीषण आ’ग
    Next Article तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    ट्रेंडिंग

    महिला आरक्षण पर फिर छिड़ी बहस, ALIFA बोला- अब और इंतजार नहीं

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    झारखंड

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.