Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चाईबासा में दंतैल हाथी का आतंक जारी, तीन दिन से ड्रोन भी नहीं कर पा रहे ट्रैक
    झारखंड

    चाईबासा में दंतैल हाथी का आतंक जारी, तीन दिन से ड्रोन भी नहीं कर पा रहे ट्रैक

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दंतैल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : झारखंड–ओडिशा सीमा से सटे इलाकों में एक दंतैल हाथी का आतंक पिछले 11 दिनों से जारी है। हाथी के हमलों में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई ग्रामीण घायल हुए हैं। हालात ऐसे हैं कि दहशत के साए में जी रहे ग्रामीण रात में जागकर पहरेदारी करने को मजबूर हैं।

    तीन दिन से नहीं मिल रही हाथी की सटीक लोकेशन

    झारखंड और ओडिशा के वन विभाग की संयुक्त टीम, विशेषज्ञों और ड्रोन कैमरों के बावजूद सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी हाथी की सटीक लोकेशन का पता नहीं चल सका है। वन विभाग के अनुसार, दंतैल हाथी को आखिरी बार शुक्रवार को मझगांव प्रखंड के बेनीसागर इलाके में देखा गया था, जहां वह करीब 12 घंटे तक एक ही स्थान पर मौजूद रहा। इसके बाद से उसका मूवमेंट ट्रैक नहीं हो पा रहा है।

    ट्रैंकुलाइज करने की कोशिश नाकाम

    वन विभाग ने शुक्रवार को हाथी को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ने की पूरी तैयारी की थी, लेकिन घने जंगल और तकनीकी बाधाओं के कारण ऑपरेशन सफल नहीं हो सका। इसके बाद हाथी ओडिशा सीमा की ओर स्थित काजू बागानों में चला गया, जिससे उसकी निगरानी और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है।

    ग्रामीणों में भारी दहशत

    हाथी के लगातार आतंक से बेनीसागर, खड़पोस और आसपास के गांवों में भय का माहौल है। लोग रात में अपने घरों में अकेले सोने से डर रहे हैं। कई गांवों में महिलाएं और बच्चे सुरक्षित पक्के मकानों में शरण ले रहे हैं, जहां 15 से 20 लोग एक साथ रात गुजार रहे हैं। वहीं, गांव के पुरुष मशाल और टॉर्च लेकर पूरी रात पहरेदारी कर रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से समय रहते बचाव किया जा सके।

    30 गांव हाई अलर्ट पर

    चाईबासा के डीएफओ आदित्य नारायण ने बताया कि बेनीसागर और खड़पोस क्षेत्र में वन विभाग की तीन टीमें और SOS की विशेषज्ञ टीम लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि हाथी के देखे जाने की कई सूचनाएं मिल रही हैं, लेकिन जांच के बाद कई अफवाह साबित हो रही हैं, जिससे सर्च ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है। फिलहाल ओडिशा सीमा से सटे करीब 30 गांवों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय अकेले बाहर न निकलें, जंगल की ओर जाने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

    Also Read : सड़क हादसे में BCCL कर्मी की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    22 deaths 22 लोगों की मौत Benisagar drone search elephant attack forest department high alert villages Jharkhand-Odisha border Khadpos panic among villagers Rogue elephant terror West Singhbhum खड़पोस Chaibasa ग्रामीणों में दहशत चाईबासा झारखंड ओडिशा बॉर्डर ड्रोन सर्च दंतैल हाथी का आतंक पश्चिमी सिंहभूम बेनीसागर वन विभाग हाई अलर्ट गांव हाथी हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में हिमाचल के राज्यपाल बोले- राजनीति और मीडिया का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए राष्ट्रहित
    Next Article मोबाइल के जरिए ठगी का नेटवर्क बेनकाब, बोकारो पुलिस ने 6 साइबर अपराधियों को दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण : सोमांश और राहुल की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ी

    September 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.