Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 7:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»KGF Chapter 2 के टीजर ने बनाया नया रिकॉर्ड, यूट्यूब पर व्यूज 200 मिलियन के पार
    मनोरंजन

    KGF Chapter 2 के टीजर ने बनाया नया रिकॉर्ड, यूट्यूब पर व्यूज 200 मिलियन के पार

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबईः साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ ने भारतीय सिनेमा में खूब धमाल मचाया था. ये फिल्म का पहला पार्ट था, जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिला था. अब दर्शकों के बीच KGF चैप्टर 2 लगातार चर्चा में छाई हुई है. फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया था, जिसके मुताबिक फिल्म 16 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से लगातार अन्य फिल्मों की ही तरह इसकी रिलीज डेट भी आगे टलती जा रही है. अभी मेकर्स की ओर से फिल्म की अगली रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है.

    हालांकि, फिल्म भले ही रिलीज (KGF Chapter 2 Release Date) ना हुई हो, लेकिन इसका टीजर लगातार देखा जा रहा है. जनवरी 2021 में रिलीज हुआ केजीएफ चैप्टर 2 का ट्रेलर अभी भी खूब देखा जा रहा है. जिसमें एक्टर यश के साथ ही संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि शेट्टी की झलक देखने को मिल रही है. लगातार मिल रहे व्यूज की बदौलत मूवी के टीजर ने एक नया रिकॉर्ड रच दिया है. फिल्म का टीजर ने यूट्यूब पर अब तक 200 मिलियन यानी 20 करोड़ व्यूज हासिल कर लिए हैं.

    यही नहीं, फिल्म के टीजर को 8.4 मिलियन लाइक्स भी मिले हैं, और एक बिलियन से अधिक इंप्रेशंस मिले हैं. साउथ इंडियन सिनेमा की कुछ फिल्में खूब पसंद की गईं. जिनमें से एक केजीएफ भी है. केजीएफ चैप्टर 1 दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. ऐसे में दर्शक केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन, कोरोना की वजह से दर्शकों का इंतजार बढ़ता जा रहा है.

    बता दें, केजीएफ चैप्टर 2 का टीजर’ (KGF Chapter 2 Teaser) रिलीज से 24 घंटे के अंदर ही हिट हो गया था. इस फिल्म के टीजर को 24 घंटे से पहले 6 करोड़ बार देखा गया था. 24 घंटे से पहले इसे 37 लाख लोग यूट्यूब पर लाइक भी मिले थे. यश के फैंस की दीवानगी को देखते हुए उनके बर्थडे के पहले की शाम यानी 7 जनवरी की रात को इस फिल्म का टीजर का जारी किया गया था.

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबारिश के मौसम में डायबिटीज के मरीज रखें इन बातों का ख्याल, रहेंगे हेल्दी
    Next Article धनबाद में यूसीसी इंफ्रा आउटसोर्सिंग के पास अचानक जमीन धंसी,युवक अंदर गिरा; आग से बुरी तरह झुलसा

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री विजय : फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक का सफर और सैलरी… जानें

    May 10, 2026
    ट्रेंडिंग

    रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, 50 करोड़ क्लब में की एंट्री

    May 6, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म, आमिर खान बोले- 10 साल आगे बढ़ेगी कहानी

    April 28, 2026
    Latest Posts

    होर्मुज के पास भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर हमला, सभी 14 क्रू सुरक्षित

    May 14, 2026

    जनगणना 2027 की उलटी गिनती शुरू, रांची में प्रगणकों को मिली डिजिटल किट

    May 14, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में ED की एंट्री, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा

    May 14, 2026

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    May 14, 2026

    बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.