Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»IPS विकास पांडेय के दिमाग के सामने कमजोर पड़ी आक्रमण की चाल
    क्राइम

    IPS विकास पांडेय के दिमाग के सामने कमजोर पड़ी आक्रमण की चाल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 2, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गंझू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi (KISHLAY SHANU) : राज्य के कई जिलों में दहशत कायम करने वाला आक्रमण गंझू की कहानी किसी से छिपी नहीं है. यूं कहे तो टीएसपीसी संगठन का रिजनल कमांडर रविन्द्र गंझू उर्फ आक्रमण गंझू उर्फ आक्रमण को पुलिस की हर चाल की भनक समय से पहले लग जाती थी. लेकिन, चतरा एसपी IPS विकास पांडेय की दिमाग के सामने आक्रमण की हर चाल कमजोर पड़ा और इसका बड़ा फायदा चतरा पुलिस को मिला. इसका सबूत आक्रमण की गिरफ्तारी से होता है. रिजनल कमांडर आक्रमण ने बिहार से पलामू जाना का वैसा समय चुना था, जब पुलिस नींद की गहराई में होती है. लेकिन, चतरा एसपी विकास पांडेय की चाल ने आक्रमण को उस वक्त मात दिया, जब खुद को सुरक्षिज समझते हुए मध्य रात्रि में चार पहिया वाहन से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा था. मगर, शेरघाटी- हंटरगंज रोड में पत्सुगिया पुल के पास IPS विकास पांडेय की टीम ने घेराबंदी कर सूझबूझ से आक्रमण को पत्नी समेत अन्य दो सक्रिय सदस्यों के साथ पकड़ लिया. आक्रमण की गिरफ्तारी से टीएसपीसी संगठन को बहुत बड़ा झटका लगा है.

    इंग्लिश हथियार का शौकिन है आक्रमण गंझू

    चतरा एसपी ने जोहार लाइव से बातचीत में कहा कि गिरफ्तार आक्रमण गंझू हथियारों का बड़ा शौकिन है. बाल अवस्था से ही आक्रमण गोली चलाने का शौक रखता था. हथियार सप्लायर आक्रमण को इंग्लिश हथियार उपलब्ध करवाता था. आक्रमण इंग्लिश हथियार (बरेटा, कोल्ट, यूएसए) का ज्यादा इस्तेमाल करता था. अपने पास हमेशा इंग्लिश का दो पिस्टल ब्लू रंग के बैग में रखता था. दस्ता के साथ चलने में सिर्फ बड़ा हथियार साथ में रखता था और बाकि समय खुद छोटे हथियार को बैग में रख किसी भी जगह आना-जाना करता था.

    गंझू

     

    आक्रमण बचपन में जुड़ा था माओवादी के बाल दस्ता में

    विकास पांडेय ने कहा कि गिरफ्तार आक्रमण गंझू वर्ष 1996 में माओवादियों के बाल दस्ता से जुड़ गया था. दो वर्ष तक बाल दस्ता में काम किया और फिर वापस घर लौट गया. कुछ समय घर बिताने के बाद आक्रमण फिर से माओवादियों के संगठन से जुड़ा. लंबे समय तक माओवादियों के लिए काम किया. इसके बाद वर्ष 2004 में आक्रमण, ब्रजेश गंझू उर्फ सरदार जी, नगिना गंझू समेत अन्य 20 से 25 दस्ता सदस्य माओवादियों का 25 से 30 हथियार लेकर संगठन से भाग गया. फिर इनलोगों ने मिलकर टीएसपीसी संगठन का विस्तार किया और चतरा, लातेहार, पलामू इलाके में लेवी वसूलना शुरु किया.

    Also Read : चमोली की बर्फीली तबाही में अबतक 6 की गयी जान, 2 अब भी लापता

    # state active members Akraman Ganjhu Arrest Chatra police Chatra SP encirclement four-wheeled vehicle Hunterganj Road intelligence IPS Vikas Pandey IPS विकास पांडेय midnight. Patsugia Bridge police Ravindra Ganjhu regional commander secure setback Sherghati Strategy Terror TSPC Organization wife आक्रमण गंझू गिरफ्तारी घेराबंदी चतरा एसपी चतरा पुलिस चार पहिया वाहन चाल झटका टीएसपीसी संगठन दहशत पत्नी पत्सुगिया पुल पुलिस मध्य रात्रि रविन्द्र गंझू राज्य रिजनल कमांडर शेरघाटी सक्रिय सदस्य सुरक्षिज सूझबूझ हंटरगंज रोड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउम्रकैद की सजा काट रही चंबल की डकैत ‘दस्यु सुंदरी’ कुसुमा नाइन की मौ’त
    Next Article तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.