Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»उम्रकैद की सजा काट रही चंबल की डकैत ‘दस्यु सुंदरी’ कुसुमा नाइन की मौ’त
    क्राइम

    उम्रकैद की सजा काट रही चंबल की डकैत ‘दस्यु सुंदरी’ कुसुमा नाइन की मौ’त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 2, 2025Updated:March 2, 2025No Comments5 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उम्रकैद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Uttar Pradesh (Etawah) : उम्रकैद की सजा काट रही कुख्यात ‘दस्यु सुंदरी’ रही कुसमा नाइन की रविवार को सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इटावा जिला जेल के अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि इटावा जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रही महिला डाकू कुसमा नाइन एक फरवरी को टीवी रोग के चलते नाजुक हालत में इटावा मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय साहत्यि चिकत्सिालय में भर्ती कराई गई थी। वहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेज दिया गया था, लेकिन सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने कुसमा नाइन को एसजीपीआई लखनऊ भेजा था, जहां उपचार के दौरान शनिवार दोपहर बाद उनकी मौत हो गई। कुसमा नाइन के पार्थिव शव को उनके पैतृक गांव जालौन जिले के सिरसा कालर स्थित टिकरी गांव ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    20 साल से इटावा की जेल में काट रही थी सजा

    करीब दो माह से टीवी रोग से ग्रसित कुसमा इटावा जिला कारागार में करीब 20 साल से सजा काट रही थी। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आतंक का पर्याय रहे कुख्यात डकैत रामआसरे उर्फ फक्कड़ और उसकी सहयोगी पूर्व डकैत सुंदरी कुसमा नाइन सहित पूरे गिरोह ने मध्यप्रदेश के भिंड जिले के दमोह पुलिस थाने की रावतपुरा चौकी पर आठ जून 2004 समर्पण कर दिया था। भिंड के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक साजिद फरीद शापू के समक्ष गिरोह के सभी सदस्यों ने बिना शर्त समर्पण किया था। फक्कड़ बाबा पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक लाख और मध्य प्रदेश पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

    कुसुमा नाइन पर यूपी ने 20 हजार और एमपी सरकार ने रखा था 15 हजार का इनाम

    कुसमा नाइन पर उत्तर प्रदेश ने 20 हजार और मध्य प्रदेश ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। गिरोह ने उत्तर प्रदेश में करीब 200 से अधिक और मध्य प्रदेश में 35 अपराध किए थे। समर्पण करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का राम चंद वाजपेयी, इटावा के संतोष दुबे, कमलेश वाजपेयी, घूरे सिंह यादव और मनोज मश्रिा, कानपुर का कमलेश निषाद और जालौन का भगवान सिंह बघेल शामिल रहे। जिसके बाद से वह इटावा जिला जेल में सजा काट रही थी। इस समर्पण के पीछे किसी ने मध्यस्थ की भूमिका नहीं निभाई। फक्कड़ बाबा और उसके गिरोह ने अपनी इच्छा से आत्मसमर्पण किया था। फक्कड़ बाबा गिरोह ने कई विदेशी हथियार भी पुलिस को सौंपे थे। इनमें अमेरिका नर्मिति 306 बोर की तीन सेमी-आटोमेटिक स्प्रिंगफील्ड राइफलें, एक आटोमेटिक कारबाइन, बारह बोर की एक डबल बैरल राइफल और कुछ दूसरे हथियार शामिल रहे।

    2017 में पूर्व दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन और डकैत फक्कड़ को हुई थी उम्रकैद

    उपनिदेशक गृह की हत्या और अपहरण के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट-52 ने 2017 में दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन और फक्कड़ को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। डकैतों ने अफसर के बेटे से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। फिरौती न देने पर इटावा के सहसो थानाक्षेत्र में अफसर का शव मिला था। एडीजीसी वरिष्ठ अधिवक्ता सरला गुप्ता ने बताया कि कल्याणपुर निवासी पवन कुमार शर्मा के पिता हरदेव आदर्श शर्मा उप निदेशक गृह के पद से रिटायर हुए थे। सपा नेता निर्मला गंगवार के घर पर पवन की मुलाकात प्रभा कटियार और विजय तिवारी व अन्य से हुई थी। प्रभा ने पवन को इटावा के जुहरिवा में मौसी के परिवार में गृह प्रवेश समारोह के लिए न्योता दिया था। फूड प्रोसेसिंग का कोर्स करने के चलते पवन ने खुद न जाकर अपने पिता हरदेव आदर्श को भेज दिया। जब वह नहीं लौटे तो पवन ने उनकी खोजबीन शुरू की।

    सात जनवरी 1995 को जब पवन निर्मला से मिला तो उन्होंने बताया कि डाकतार विभाग में तैनात दौलतराम उनको बिना नंबर की मारुति से प्रभा कटियार के साथ ले गए हैं। वहां जाने पर पवन को दस्यु प्रभावित इलाके में जौहरी लाल के पास ले जाया गया। वहां पर पवन की तलाशी हुई। उसे एक जगह ले जाया गया जहां पर पहले से सात असलहाधारी व्यक्ति खड़े थे। वहीं पर दस्यु सरगना रामआसरे उर्फ फक्कड़ और कुसुमा नाइन से मिले और उन्होंने फिरौती का पत्र भी दिया। पवन ने पैसा न होने की असमर्थता भी जताई। ऐसे में उसे पैसा लाने के लिए छोड़ दिया गया। आठ जनवरी 1995 को सहसो थाना में हरदेव आदर्श का शव मिला। चौकीदार सेवाराम की जानकारी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पवन कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने धारा 365, 302 और 34 आईपीसी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। एफटीसी-52 अफसा की कोर्ट ने दोनों डकैतों को उम्रकैद की सजा और 35 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

    बेटे समेत नौ लोगों की गवाही पर हुई सजा

    बेटे पवन कुमार शर्मा ने ही सबसे पहले फक्कड़ बाबा को पहचाना और फिर उसने कुसुमा नाइन की पहचान की। उसकी गवाही पर ही कोर्ट ने सजा सुनाई है। कोर्ट के सामने पूरे मामले में रिटायर एसआई वेद प्रकाश, चौकीदार मेवाराम, एसआई शिवसरन सिंह, पवन, भइयेलाल, शिवप्रकाश चौबे और पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर नरेश चंद्र दुबे ने गवाही दी थी। कई गवाह डकैत के मामले को देखकर मुकर चुके हैं।

    Also Read : IOB में इतने पदों के लिए निकली भर्ती, इतने दिन तक ही कर सकते हैं APPLY

    ancestral village critical condition dacoit death Dr. Bhimrao Ambedkar Government Hospital Etawah District Jail female dacoit Jalaun district Kusma Nine last rites life imprisonment mortal remains notorious Saifai Hospital Saifai Medical University sentence SGPI Lucknow Sirsa Kalar Superintendent Kuldeep Singh Tikri village treatment tuberculosis अंतिम संस्कार अधीक्षक कुलदीप सिंह इटावा जिला जेल इलाज उपचार उम्रकैद एसजीपीआई लखनऊ कुख्यात कुसमा नाइन जालौन जिला टिकरी गांव टीवी रोग डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय अस्पताल दस्यु सुंदरी नाजुक हालत पार्थिव शव पैतृक गांव महिला डाकू मौत सजा सिरसा कालर सैफई अस्पताल सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकल का बजट,जन-कल्याणकारी और विकास सुनिश्चित करने वाला होगा: शाहदेव
    Next Article IPS विकास पांडेय के दिमाग के सामने कमजोर पड़ी आक्रमण की चाल

    Related Posts

    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.