Johar Live Desk : नववर्ष 2026 के मौके पर घरेलू शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत की। आज कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में खुले। शुरुआती सत्र में कई प्रमुख शेयरों में बढ़त देखने को मिली, जिससे निवेशकों में सकारात्मक माहौल बना रहा।
हालांकि, विदेशी मुद्रा बाजार में रुपये पर दबाव देखा गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे कमजोर होकर खुला। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक संकेतों और डॉलर की मजबूती का असर रुपये पर पड़ा है।
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में लिस्टेड कुछ कंपनियों के शेयरों में मुनाफा दर्ज किया गया, जबकि कुछ शेयरों में हल्की गिरावट भी देखने को मिली। कुल मिलाकर बाजार में मिला-जुला रुख बना रहा और निवेशक आगे के संकेतों का इंतजार करते नजर आए।
Also Read : निजी स्कूल बसों की होगी जांच, 15 जनवरी तक पूरा होगा सत्यापन


